Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कई फेमस राइटर्स पर बनी ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचा था बवाल

हिंदी सिनेमा में फिल्मों को लेकर दर्शकों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अब एक्टर्स के अलावा दर्शक भी फिल्मों में अच्छे कंटेंट की डिमांड कर रहे हैं।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | मनोरंजन - 18 December 2024

हिंदी सिनेमा में फिल्मों को लेकर दर्शकों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अब एक्टर्स के अलावा दर्शक भी फिल्मों में अच्छे कंटेंट की डिमांड कर रहे हैं वो दिन गए जब दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए सिनेमाघरों में जाते थे। ऐसे में अब निर्देशकों के लिए बड़ी चुनौती अपने दर्शकों के लिए एक अच्छी कहानी लेकर आना है। बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

3 इडियट्स

फिल्म '3 इडियट्स' रिलीज के साथ ही दर्शकों के मन को भा गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर अपनी सफलता का परचम लहराया। बता दें कि, यह फिल्म चेतन भगत द्वारा लिखी गई किताब की कहानी पर आधारित है। इस किताब का नाम था 'फाइव पॉइंट समवन'।

2 स्टेट्स

बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म '2 स्टेट्स' की दर्शक आज भी तारीफ करते नहीं थकते। '2 स्टेट्स' में दो अलग-अलग जगहों की कहानी बताई गई थी। बता दें कि, इस फिल्म की कहानी भी किताबों से ली गई है। फिल्म की कहानी चेतन भगत द्वारा लिखी किताब से ली गई थी।

देवदास

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'देवदास' अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म भी किताब की कहानी पर आधारित थी। शरत चंद्र चट्टोपाध्याय एक बंगाली उपन्यासकार हैं। लेखक चट्टोपाध्याय की किताबों पर कई हिंदी और बांग्ला भाषा की फिल्में बन चुकी हैं। देवदास भी उन्हीं की लिखी कहानी पर आधारित है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.