Story Content
क्या मोहित की तबीयत हो जाएगी अचानक से ख़राब? कैसे आया नील के डॉक्टर होने का सच तेजू और उसके परिवार के सामने? क्यों अदिति ने किया का मोहित को आधी रात में कॉल? क्या मोहित का झूठ आएगा मुक्ता और उसके बच्चों के आगे? स्टारप्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है एक बड़ा क्लाइमेक्स। जहां पर मोहित की तबियत अचानक से बिगड़ जाने पर तेजू और उसका परिवार काफी ही ज्यादा घबरा जाएगा।
क्या शांदी के बंधन
में बंधेंगे तेजू-नील?
लेकिन इसी बीच नील
मोहित की जान बचाता हुआ नज़र आने वाला है। दरअसल, शो के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को
मिलेगा काफी दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न। जहां पर नील और तेजू जब एक साथ होंगे तो
दोनों पर एक साथ कपास के बीज आ कर गिर जाएंगे। जिसका मतलब है कि दोनो ही जल्दी
शादी के बंधन में बंधते हुए नज़र आने वाले हैं।
क्यों अचानक से मोहित
की तबियत हुई खराब?
लेकिन अपने कल से
अनजान नील और तेजू को इस बात की कोई खबर नहीं होगी के किस्मत उन्हें हमेशा के लिए
एक दूसरे का कर देगी। फिल्हाल तो शो में मोहित की अचानक से तबीयत खराब हो जाएगी।
जिसके चलते शो में आपको देखने को मिलने वाला है काफी हाई वोल्टेज ड्रामा। ऐसे में
अपने बाबा की तबीयत को बिगड़ते देख तेजू का हाल बुरा हो जाएगा।
क्या नील करेगा मोहित
का इलाज?
जिसके बाद वो नील से
किसी अच्छे डॉक्टर को बुलाने के लिए कहेगी तो नील खुद ही मोहित का चेकअप करना शुरू
कर देगा। ऐसे में तेजू और मुक्ता नील को मोहित का इलाज करने से रोकते हैं। लेकिन नील अपना काम करना
जारी रखेगा। जिसके चलते वो मोहित को ठीक करने के लिए एक दवा देता हुआ नज़र आएगा।
लेकिन मुक्ता और तेजु उसपर भरोसा नहीं करते और वो नील को ऐसा करने से रोकते हुए
नज़र आते हैं।
तेजस्विनी को पता चल
जाएगा नील का सच?
लेकिन नील सब कुछ
भूलाकर मोहित की जान खतरे से बाहर करने में लगा हुआ होगा। ऐसे में वो तेजू को
मोहित के लिए प्रिस्क्रिप्शन लिख कर देगा तो तेजस्विनी का गुस्सा काफी हाई हो
जाएगा और वो नील को डॉक्टर की तरह इलाज करने के लिए सुनाने लगेगी। इतना ही नहीं
तेज गुस्से में जब नील के लिखे नुस्खे को पढ़ने लगेगी तो उसकी नजर नील के नाम पर
चली जाएगी। जिसके बाद तेजू और उसके पूरे परिवार के आगे नील के असली पेशे का सच
सामने आ जाएगा।
क्यों मोहित-मुक्ता ने
किया नील का शुक्रिया अदा?
ऐसे में तेजस्विनी नील
को झूठ बोलने के लिए सुनाने लगेगी तो नील भी तेजू को जवाब दे देगा। जिसके बाद
मोहित और मुक्ता एक बार फिर से नील का शुक्रिया अदा करते हुए नज़र आएंगे। वहीं नील
मोहित को आराम करने के लिए बोल कर वहां से चला जाएगा। जिसके बाद तेजस्विनी वो पल
याद करती नज़र आएगी जब उसने खुद ही नील को ड्राइवर समझ लिया था।
क्यों अदिति ने किया
मोहित को आधी रात में कॉल?
वहीं अदिति को मोहित
की तबीयत खराब होने का बुरा सपना आएगा। जिसके चलते वो काफी ही घबरा जाएगी। ऐसे में
अदिति आधी रात में ही मोहित से बात करने के लिए कॉल कर देगी। जिसके बाद मोहित
अदिति का कॉल देख कर परेशान हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ़ तेजू और मुक्त जब मोहित से
कॉल के बारे में पुछेंगे तो वो कुछ नहीं बता पाएगा।
अब ऐसे में ये देखना
तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि क्या मोहित बता पाएगा मुक्ता और तेजस्विनी को
अपनी दूसरी बेटी अदिति के बारे में?
इस सीरियल से जुड़ी
लेटेस्ट खबरों को जान ने के लिए बनें रहें इंस्टाफीड के साथ।




Comments
Add a Comment:
No comments available.