Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

विवादों से भी रहा है सिंगर उदित नारायण का नाता, इस फिल्म में करते दिखे थे जबरदस्त एक्टिंग

आज सिंगर उदित नारायण का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आइए जानते है कैसे रेडियो से लेकर स्टूडियो तक का सफर उन्होंने मेहनत संग किया तय।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 01 December 2020


बॉलीवुड में कई ऐसे सिंगर्स हैं जिनकी आवाज कान में एक मिठास घोल देती है। वैसे लिस्ट काफी लंबी है लेकिन इसमें हमेशा मुस्कुराने वाले और अपनी सुरीली आवाज से लोगों को लुभाने वाले उदित नारायण भी शामिल है। उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। आज उनका जन्मदिन है। सिंगर उदित नारायण अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर जानते उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में यहां, जिसके चलते वो लोगों के पसंदीदा बने हैं।

-1 दिसंबर 1955 को उदित नारायण का जन्म नेपाल में हुआ था। उनके पिता का नाम किशन झा और मां का नाम भुवनेश्वरी था।

- 1970 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो नेपाल के लिए मैथली फोक सिंगर के तौर पर की थी।

- इसके बाद उन्होंने मॉर्डन नेपाली गाने शुरु कर दिए और कम से कम 8 साल बाद वो मुंबई आ पहुंचे।                                 

- उदित मुंबई एक स्कॉलरशिप के चलते आए थे। उनका सिर्फ एक ही मकसद था भारतीय विद्या मंदिर में क्लासिकल म्यूजिक सीखना।

-1980 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 

- इसके बाद उन्होंने राजेश रोशन की फिल्म उन्नीस-बीस के लिए अपनी आवाज दी थी। 

- उस वक्त सिंगर को मोहम्मद रफी जैसे महान गीतकार संग काम करने का मौका मिला था।

- इसके बाद उन्होंने बप्पी लहरी, किशोर कुमार और आर डी बर्मन समेत कई महान कलाकारों संग काम किया और अपनी पहचान बनाई।

- सफलता के साथ-साथ उदित नारायण का विवादों संग नाता रहा है। 2006 में रंजना नारायण ने किया दावा था कि वह उनकी पत्नी है।

- उदित लगातार मना करते रहे इसके बाद उन्होंने रंजना को काफी समय बाद अपनाया और उनका ख्याल रखा।

-उदित नारायण ने इसके बाद दीपा नारायण झा से 1985 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा पैदा हुआ जिसका नाम आदित्य नारायण है।

- बहुत कम लोगों को पता है कि उदित नारायण सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग भी कर चुके हैं।

- 1985 में आई नेपाली फिल्म कुसुमे रुमाल में उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ गाना भी गाया था।

- यह फिल्म हिट हुई थी औऱ अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बनी थी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.