Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिग बॉस ओटीटी 3 में विशाल पांडे का पत्ता साफ़? मेकर्स के पोस्ट से मची खलीबली!

बिग बॉस ओटीटी 3:- जियो सिनेमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विशाल पांडे की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें विशाल के एविक्शन का जिक्र था। हालांकि, बाद में 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के मेकर्स ने पोस्ट को डिलीट कर दिया!

Advertisement
Video Credit: Bigg Boss!
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 26 July 2024

बिग बॉस ओटीटी 3:- 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' काफी चर्चा में है। इस बार शो में आए सभी कंटेस्टेंट किसी न किसी विवाद के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं।

लेकिन हाल ही में मेकर्स द्वारा किए गए एक पोस्ट ने हलचल मचा दी है। जिसे देखकर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या ये रियलिटी शो सिर्फ नाम के लिए है और बिग बॉस ओटीटी 3 स्क्रिप्टेड है।

शो को लेकर यूजर्स यहां तक ​​कह रहे हैं कि इस सीजन के विनर का नाम पहले से ही तय है। आइए जानते हैं क्या हुआ।

क्या विशाल पांडे घर से बेघर होंगे?

दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के मेकर्स ने विशाल पांडे, लव कटारिया और शिवानी कुमारी को सपोर्ट करने और वोट देने के लिए बुधवार को एक पोस्ट शेयर किया था!

लेकिन इस पोस्ट में विशाल की जो फोटो लगी थी, उसमें विशाल के बेघर होने की घोषणा की गई थी। अब इस पोस्ट को भी मेकर्स ने बाद में डिलीट कर दिया। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस मेकर्स से काफी नाराज हैं।

विशाल पांडे के नाम के आगे 'एविक्टेड' लिखा हुआ था। इसके बाद इस पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच हड़कंप मच गया!

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.