Story Content
तुलसी के आगे कौन-सी बड़ी मांग रखेगा अंगद? क्यों नॉयना करेगी मिहिर
को ब्लैकमेल? क्या ऋतिक की
ज़िंदगी में मिताली की जगह लेगी मुन्नी? स्टारपल्स के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपको देखने को मिलने
वाला है काफी ही इमोशनल ड्रामा. क्योंकि अब हो चूकी है शो में अंगद और तुलसी की मुलाकात.
जहां आपको देखने को मिलने वाला है मां-बेटा का इमोशनल सीन. तो वहीं मुन्नी को
कलेक्टर बने देख चौंक जाएगा ऋतिक और करेगा उसके साथ नई शुरूआत करने की कोशिश. यहीं
तुलसी और मिहिर की होगी मुलाकात. जहां सालों बाद भी तुलसी करेगी मिहिर को ज़लील और
देगी उसे नॉयना संग नई ज़िंदगी की शुरूआत करने का ताना. हालांकि इस सबके बावजूद
तुलसी करेगी विरानी परिवार की मदद और बचाएगी उनका डूबता बिज़ेनस. जिसे देख एक बार
फिर नॉयना करेगी मिहिर को ब्लैकमेल और बनाएगी उस पर शादी करने का दबाव. लेकिन क्या
मिहिर करेगा नॉयना से शादी? क्या बिज़नेस के कारण तुलसी-मिहिर आएंगे फिर से करीब? क्या मुन्नी के कारण
ऋतिक-मिताली का होगा तलाक? अगर आप जानना चाहते हैं की आगे सीरियल में क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो
बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक...
क्या अंगद से मिलेगी तुलसी?
इसी के साथ ही आपको बता दें कि शो में होने
वाली है तुलसी और अंगद की मुलाकात. जहां सालों बाद अपनी मां यानी की तुलसी को देख
इमोशनल हो जाएगा अंगद और बहाएगा उसके आगे खूब आंसू. ऐसे में अंगद करेगा तुलसी को
अपने साथ रखने का दावा और कर देगा उससे अंजार वापस जाने से साफ मना. लेकिन क्या तुलसी
मानेगी अंगद की बात?
मिहिर को ज़लील करेगी तुलसी?
दरअसल 6 साल बाद अब आखिरकार होने वाला है
तुलसी-मिहिर का मिलन. जहां एक तरफ तुलसी को देख ठहर जाएगी मिहिर की दुनिया तो वहीं
दुसरी ओर मिहिर को देख तुलसी के हो जाएंगे सभी पुराने ज़ख्म ताज़ा. जिसके कारण एक
बार फिर कमज़ोर हो जाएगी तुलसी. हालांकि इसके बावजूद मिहिर को खूब खरी-खोटी
सुनाएगी तुलसी और करेगी उसे नॉयना संग रहने पर ज़लील. क्या मिहिर समझा पाएगा तुलसी
को अपने दिल का हाल?
तुलसी बनेगी मिहिर का सहारा?
खबरों की मानें तो एग्ज़ीबीशन खत्म होते ही
वापस अंजार लौटने का फैसला करेगी तुलसी. लेकिन यहीं विरानी एंम्पायर को अपनी आंखो
के आगे डूबते देख बौखला जाएगी तुलसी और करेगी अपने परिवार के लिए बिज़नेस को नई
दिशा देने का फैसला. जिसके चलते बहुत जल्दी ही विरानी एंम्पायर की कमान संभालेगी
तुलसी और करेगी नॉयना का पत्ता साफ. लेकिन क्या ये बिज़नेस बनेगा तुलसी-मिहिर की
करीबियों की वजह?
नॉयना करेगी मिहिर को ब्लैकमेल?
बता दें की तुलसी की वापसी से नॉयना को सताएगी
हर पल चिंता और करेगी एक बार फिर से मिहिर को ब्लैकमेल. दरअसल नॉयना रखेगी मिहिर
के आगे शादी करने की मांग और करेगी तुलसी का पत्ता साफ. हालांकि अब तुलसी के आते
ही मिहिर और विरानी परिवार में पड़ जाएगी जान. जो कि कर देंगे नॉयना-मिताली का
हाल-बेहाल.
मिताली की जगह लेगी मुन्नी?
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो शो में बहुत
जल्दी ही एक ज़बरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. क्योंकि जल्दी ही ऋतिक के सामने आएगी
मुन्नी. जिसे देख चौंक जाएगा ऋतिक और मांगेगा उससे अपने किए पर माफी. ऐसे में बहुत
जल्दी ही शो में मुन्नी और ऋतिक का देखने को मिलने वाला है रोमांस, तो वहीं नॉयना
की तरह मिताली का भी होने वाला है विरानी परिवार और ऋतिक की ज़िंदगी से पत्ता साफ.
लेकिन अब ऐसे में देखना ये होगा कि विरानी परिवार
में अपनी जगह बनाए रखने के लिए कौन सा नया खेल खेलेंगी मिताली और नॉयना? दोस्तों आपको क्या लगता
है क्या तुलसी देगी इस बार नॉयना को टक्कर?अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.
इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो
और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.