Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2: कौन बनेगा Tulsi का लव इंटरेस्ट?

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi में आपको देखने को मिलेगा ज़बरदस्त ड्रामा. क्योंकि लीप के बाद देखने को मिलेगा तुलसी का नाया सफर. जहां उसकी ज़िंदगी में होगी एक शख्स की एंट्री. क्या ये शख्स बनेगा तुलसी का लव इंटरेस्ट? क्या मिहिर को भूला देगी तुलसी?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 15 December 2025

6 साल बाद कौन बनेगा तुलसी का लव इंटरेस्ट? क्या अपनी 38 साल पुरानी शादी तोड़ देगी तुलसी? कौन करेगा विरानी परिवार के आगे मिहिर को एक्सपोज़? स्टारप्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई इंटेंस ड्रामा. जहां परी की शादी होते ही शांति निकेतन लौटेगी तुलसी और देगी रणविजय को बड़ी चेतावनी. तो वहीं तुलसी के हाल-बेहाल देख चौंक जाएगा पूरा विरानी परिवार और करेगा उससे सवाल-पर-सवाल. हालांकि इसी बीच तुलसी लेगी मिहिर से अपना रिश्ता तोड़कर शांति निकेतन छोड़कर जाने का फैसला. जिसके बाद सभी के आगे आ जाएगी मिहिर की सच्चाई. वहीं 6 साल बाद तुलसी की ज़िंदगी में होगी एक शख्स की एंट्री. जो की लेकर आएगा अपने साथ कहानी में कई नए ट्विस्ट एंड टर्नस. जी हां, क्योंकि ये शख्स बनकर आएगा तुलसी का लव इंटरेस्ट.  लेकिन लीप के बाद कौन बनेगा तुलसी का लव इंटरेस्ट? क्या ये शख्स बना लेगा तुलसी की ज़िंदगी में अपनी जगह? आखिर कौन करेगा विरानी परिवार के आगे मिहिर-नॉयना का पर्दाफाश? अगर आप जानना चाहते हैं इन सभी सवालों के जवाब तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक..

 

क्यों तुलसी ने दी परी को चेतावनी?

दरअसल परी-रणविजय की शादी होते ही घर वापस लौटेगी तुलसी और देगी परी को प्यार में अंधाभरोसा ना करने की बड़ी चेतावनी. ऐसे में तुलसी का हाल-बेहाल देख चौंक जाएगा पूरा विरानी परिवार, तो वहीं तुलसी के आगे नज़र झुका कर खड़ा होगा मिहिर और कर रहा होगा हर पल के साथ अपनी किए पर अफसोस. वहीं तुलसी सौंपेगी रणविजय को परी का हाथ और देगी दोनों को अपना प्यार और आर्शीवाद. लेकिन क्या आगे चलकर परी का भी होगा तुलसी जैसा हाल? ये तो वक्त ही बताएगा.

 

तुलसी सुनाएगी मिहिर को खरी-खरी?

परी को विदा करने के बाद पूरा विरानी परिवार करेगा तुलसी के गायब होने पर सवाल. लेकिन यहीं गुस्से में तिलमिलाई तुलसी करेगी मिहिर से अकेले में बात करने का ऐलान. जहां तुलसी करवाएगी मिहिर को मंदिरा के साथ अपना रिश्ता बनाकर उसे धोखा देने का एहसास और सुनाएगी उसे खूब खरी-खोटी. ऐसे में तुलसी की बातें सुन मिहिर होगा काफी ही इमोशनल और मांगेगा उससे माफी. लेकिन यहीं तुलसी छीन लेगी मिहिर से उसके पति होने के सभी हक.

 

38 साल की शादी तोड़ेगी तुलसी?

बता दें की मिहिर को खूब खरी-खरी सुनाने के बाद तुलसी करेगी शांति निकेतन छोड़ कर जाने का फैसला और करेगी पूरे विरानी परिवार के आगे मिहिर से हमेशा के लिए अपना रिश्ता खत्म करने का बड़ा ऐलान. जिसे सुन हक्का-बक्का रह जाएगा पूरा परिवार.

 

किरण करेगा मिहिर का पर्दाफाश?

ऐसे में तुलसी के इस फैसले को जानने के बाद पूरा विरानी परिवार करेगा मिहिर से सवाल. लेकिन अपनी करतूतों के कारण सच बताने से हिचकिचाएगा मिहिर और हो जाएगा काफी ही ज्यादा इमोशनल. लेकिन इसी बीच किरण करेगा सभी के आगे तुलसी-मिहिर के अलग होने के कारण का खुलासा. जहां वो कर देगा सभी के आगे मिहिर-नॉयना के बने नाजायज़ रिश्ते के सच को उजागर. लेकिन क्या मिहिर का सच सामने आते ही परिवार करेगा उससे नफरत? ये देखना काफी ही दिलचस्प होगा.

 

कौन बनेगा तुलसी का लव इंटरेस्ट?

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मिहिर के घर से निकलने के बाद तुलसी पहुंचेगी अंगद के घर. जहां अंगद बनेगा अपनी मां का सहारा और होगा मिहिर की हरकतों पर शर्मिंदा. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तो तब आएगा जब तुलसी की ज़िंदगी में एक शख्स की एंट्री होगी. बता दें की ये शख्स बनकर आएगा तुलसी की ज़िंदगी में लव इंटरेस्ट. जो की उसकी ज़िंदगी के खालीपन को कर देगा अपने प्यार और केयर से दूर.

लेकिन क्या इस शख्स के आ जाने से मिहिर को भूला देगी तुलसी? दोस्तों आप बताओ क्या आप भी चाहते हो की तुलसी मिहिर को छोड़कर किसी और के साथ अपनी नई दुनिया बसाए. अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को. 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.