Story Content
एक्टर जय भानुशाली और माही विज लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. कुछ समय पहले खबरें थीं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं. हालांकि, बाद में माही ने झूठी कहानियां बनाने वालों को लताड़ा था और लीगल एक्शन लेने की धमकी दी थी. अब जय भानुशाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
जय भानुशाली का वीडियो वायरल
इस वीडियो में वो मुंबई में बिस्मिल कॉन्सर्ट अटेंड करते दिखे. इस दौरान वो बिग बॉस 15 की को-कंटेस्टेंट मीशा अय्यर के साथ थे. दोनों का साथ में वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो कॉन्सर्ट एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. दोनों को साथ में देख सोशल मीडिया पर अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं. तो एक्ट्रेस आरती सिंह ने आगे आकर इन खबरों को झूठा बताया. इस वीडियो पर भड़कते हुए कमेंट कर लिखा, 'तुम लोग कुछ भी लिखते हो, ये उसकी राखी बहन है। अपने फैक्ट्स चैक कर लो।' बता दें कि जय और माइशा ने बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया था. इसके बाद से उनके बीच में अच्छा बॉन्ड बन गया था. मीशा जय को राखी बांधती हैं. इस कॉन्सर्ट में माइशा और जय भानुशाली के अलावा आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, आकांक्षा पुरी समेत कई सेलेब्स मौजूद थे।
'हमने राजवीर-खुशी को गोद नहीं लिया था'
लंबे समय से माही विज और जय भानुशाली की तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। बीते महीने रिपोर्ट्स रहीं कि दोनों के तलाक की प्रोसेस जारी है और अब दोनों बेटी तारा की कस्टडी पर फैसला कर रहे हैं। इसी बीच माही विज ने अपने यूट्यूब व्लॉग में तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया, हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि वो तलाक ले रही हैं या नहीं। वहीं जय और माही की बात करें तो दोनों ने 2011 में शादी की थी. जय और माही सालों से साथ हैं और उनकी जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं. जय और माही अब एक बेटी के पेरेंट्स हैं. उनकी बेटी का नाम तारा है. तारा का जन्म 2019 में हुआ था. इसके अलावा जय और माही के फोस्टर किड्स भी हैं. उनके फोस्टर किड्स का नाम राजवीर और खुशी हैं. जय और माही दोनों बच्चों को अपने बच्चे की तरह रखते हैं. 2017 से वो उन दोनों बच्चों का ख्याल रख रहे हैं. अक्सर उन्हें साथ में देखा जाता है. जय और माही उनके साथ रील्स वीडियोज भी बनाते हैं. मगर एक इंटरव्यू में माही विज ने कहा, था 'हमने राजवीर और खुशी को गोद नहीं लिया है। उनके अपने पैरंट्स हैं। उनके पापा अभी भी हमारे साथ काम कर रहे हैं। उनकी मां भी है। बस बात यह है कि वो दोनों बच्चे पैदा होने के बाद से हमारे ही साथ रहे हैं। वो मुझे मम्मा और जय को डैडा बुलाते हैं। ऐसा कुछ नहीं है कि हमने कानूनी रूप से उन बच्चों को गोद लिया हो।




Comments
Add a Comment:
No comments available.