Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Anupama Upcoming Update: क्या गौतम से माही को बचा पाएगी Anu?

स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलेगा ज़बरदस्त ट्विस्ट. क्योंकि प्रार्थना का बच्चा होते ही अपना शैतानी दिमाग चलाएगा गौतम और जीतेगा एक बार फिर से मोटी बा और पराग का दिल. लेकिन ऐसा करने के लिए क्या अनुपमा की बेटी माही की बली चढ़ाएगा गौतम? क्या माही बनेगी गौतम का अगला शिकार?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 04 February 2026

क्या प्रार्थना देगी बेबी गर्ल को जन्म? क्यों गौतम चढ़ाएगा माही की बली? क्या मीता मांगेगी परी से माफी? मोटी बा करेगी अब कौन-सा नया कांड? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आने वाली है खुशियों की सौगात. क्योंकि अनुपमा के घर में गूंजेगी किलकारी, जब होगी प्रार्थना और अंश की बेबी गर्ल की एंट्री. हालांकि यहीं अपनी बच्ची को पाने के लिए माही की बली चढ़ाएगा गौतम और जीतेगा वसुंधरा का दिल. इसी बीच प्रेम रखेगा राही के आगे बच्चा करने की बात. जिसके लिए साफ मना करेगी राही और सुना देगी बच्चा ना करने का फरमान. जिसके कारण मोटी बा के मन में पनपने लगेगी एक बार फिर से राही के लिए नफरत और करेगी एक बड़ा कांड. जहां प्रेम की ज़िंदगी से राही को निकाल कर एक नई लड़की को अपने घर की बहू बनाएगी मोटी बा. ऐसे में आखिर प्रेम की ज़िंदगी में किस नई लड़की की होगी एंट्री? क्या एक बार फिर आएगी राही और प्रेम के रिश्ते पर आंच? अगर आप जानना चाहते हैं कि आगे सीरियल में और क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक..

 

क्या प्रार्थना देगी बेबी गर्ल को जन्म?

खबरों की मानें तो बहुत जल्दी ही अनुपमा के घर में होगी खुशियों की एंट्री, जब प्रार्थना के बच्चे की गूंजेगी किलकारी. जी हां, बहुत जल्दी ही प्रार्थना सुनाएगी एक बड़ी खुशखबरी और देगी बेबी गर्ल को जन्म. ऐसे में बच्चा होने की खबर सुनते ही एक्टिवेट हो जाएगा गौतम और बिछाएगा हर मोड़ पर जाल. ऐसे में क्या प्रार्थना और उसकी बच्ची को गौतम से बचा पाएगी अनुपमा? ये देखना काफी ही दिलचस्प होगा.

 

क्यों गौतम चढ़ाएगा माही की बली?

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो कोठारी हाउस में फिर से वही इज्ज़त और औदा पाने के चक्कर में माही की बली चढ़ा देगा गौतम और डालेगा उस पर घेहने चोरी कर भागने का बड़ा इल्ज़ाम. ऐसे में गौतम की इस सच्चाई को देख पिघल जाएगा मोटी बा दिल और कर देगी उसे माफ. हालांकि यहीं माही को अपने घर से धक्के मारकर बहार कर देगी मोटी बा और सिखाएगी उसे सबक.

 

क्या मीता मांगेगी परी से माफी?

लेकिन इस सबसे पहले वसुंधरा की बर्थडे पार्टी में अनुपमा समेत पूरा शाह परिवार होगा शामिल. जहां देखने को मिलेगा एक बार शाज़ और कोठारीज़ का साथ. लेकिन यहीं परी को देख तिलमिला जाएगी मीता और बनेगी फिर से परी-राजा के बीच का कांटा. हालांकि यहीं परी के साथ किए अपन बूरे बर्ताव के लि    ए माफी मांगेगी मीता और करेगी उसका फिर से अपने घर और बेटे की ज़िंदगी में स्वागत.

 

क्यों वसुंधरा होगी राही के खिलाफ?

इसी के साथ ही आपको बता दें कि प्रार्थना का बच्चा होते ही राही के आगे बेबी की डीमांड रखेगा प्रेम और करेगा अपने परिवार को बढ़ाने की बात. जिसे सुन भड़क जाएगी राही और कर देगी प्रेम की इस मांग को मानने से साफ इंकार. जिसे सुन मोटी बा को लगेगा चारसौ चालीस बोल्ट का झटका और हो जाएगी एक बार फिर राही के खिलाफ. जिसके चलते प्रेम की ज़िंदगी में एक नई लड़की लेकर आएगी मोटी बा और करेगी राही का पत्ता साफ. ऐसे में कौन होगी वो लड़की जो लेगी प्रेम की ज़िंदगी में राही की जगह? ये देखना होगा.

 

क्या अनुज की होगी फिर से एंट्री?

दरअसल कुछ महीनों पहले शो का एक प्रोमो जारी किया गया था. जिसमें अनुपमा को नज़र आई थी अनुज की झलक. जहां अनुपमा को मिला था अनुज को पाने का एक बड़ा हिंट. जिसके चलते अहमदाबाद लौटते ही एक बार फिर अपने अनुज की खोज में लग जाएगी अनुपमा और लगा लेगी उसका पता. ऐसे में क्या सच में होगी अनुज की एंट्री या फिर ये होगी अनुपमा के खिलाफ किसी की नई चाल? दोस्तों क्या आप देखना चाहतें हैं एक बार फिर से maan की जोड़ी को साथ? अगर हां तो ये हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.