Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: क्यों tejaswini ने लगाया neil को गले?

स्टारपल्स के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया मोड़ आने वाला है. जहां तेजस्विनी की जान खतरे में होगी लेकिन इसी बीच नील वहां पहुंच जाएगा. जिसके बाद तेजू नील को गले लगा लेगी. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 14 February 2025

क्या तेजस्विनी और नील की जान आएगी खतरे में? क्यों तेजस्विनी ने नील को लगाया गले? क्या तेजस्विनी की जान बचाने के लिए खुद की जान ख़तरे में डालेगा नील? क्यों तेजस्विनी का हुआ रो-रो कर बुरा हाल? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी हाई वोल्टेज ड्रामा। जहां पर तेजस्विनी की जान खतरे में आने पर नील बिना सोचे समझे उसकी मदद करने के लिए झूठ बोला जाएगा। लेकिन यहीं पर आपको देखने को मिलने वाला है एक मज़ेदार ट्विस्ट क्योंकि तेजस्विनी करेगी लगाएगी नील को गले।

 

नील की किस बात से हैरान हुई तेजस्विनी?

दरअसल, शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जब तेजू नील से उसकी विश पूछेगी तो गलती से नील की जुबान पर तेजू का नाम आ जाएगा। जिसे सुनने के बाद तेजस्विनी काफी हैरान हो जाएगी। लेकिन फिर भी नील स्थिति को संभाल लेगा। जिसके बाद तेजस्विनी और उसका परिवार वापस अपने रिसॉर्ट लोट जाएंगे। जहां वो सब मिल कर फैमिली डिनर करते हुए नज़र आने वाले हैं।

 

क्यों तेजस्विनी आई रिसॉर्ट के बहार?

ऐसे में तेजू डिनर के बाद जुगनू देखने के लिए रिसॉर्ट से बहार चली जाएगी। जहां वो जुगनू को चमकता हुआ देख कर काफी ही खोती हुई नज़र आती है। लेकिन इसी बीच वहां पर तेजू को कुछ लोगों के गाने की आवाज सुनाई देगी। जिसे सुनने के बाद तेजस्विनी रिसॉर्ट के कार्यकर्ता से जब गाने के बारे में पूछेगी तो वो उसे बताएगा कि फाल्गुन अमावस्या वाले दिन जंगल के पार लोग हाथ में मशाल ले कर गाना गाते हुए घूमते हैं।

 

क्या तेजस्विनी खो जाएगी जंगल में?

इतना ही सुनकर तेजू काफी ज्यादा उत्साहित हो जाती है। जिसके बाद वो अकेले ही जंगल की ओर निकल जाएगी। ऐसे में वो कार्यकर्ता तेजू को जंगल में बाघ के बारे में बताने की कोशिश करता है। लेकिन वो उसकी बातों को सुने बिना ही वहां से चली जाएगी। जिसके बाद वो अकेले जंगल में गुम हो जाएगी। वही दूसरी तरफ़ मोहित और मुक्ता तेजस्विनी की टेंशन लेते हुए नज़र आने वाले हैं। ऐसे में मोहित नील को कॉल करके तेजस्विनी के अकेले जंगल की तरफ जाने की खबर देगा।

 

क्या नील करेगा तेजस्विनी की मदद?

जिसके बाद नील तेजू की मदद करने के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए अकेले जंगल में चला जाएगा। जहां वो तेजस्विनी को हर जगह ढूंढता हुआ नज़र आएगा। लेकिन वही तेजस्विनी का सामना टाइगर से होगा। जिसे देखने के बाद तेजस्विनी के होश उड़ जाएंगे। हालांकी इसी बीच वहां पर नील आ जाएगा। जिसे देखने के बाद तेजस्विनी नील को गले से लगा लेगी और फिर नील आग जला कर टाइगर को वहां से भगा देगा। और इस तरह से वो तेजस्विनी की जान बचा लेगा।

 

क्यो मोहित-मुक्ता ने लगाई तेजस्विनी की लताड़?

वहीं फिर तेजस्विनी जब नील से उसकी जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डालने की वजह पुछेगी तो नील के पास कोई जवाब नहीं होगा। जिसके चलते मोहित और मुक्ता तेजू की खूब लताड़ लगते हुए भी नज़र आए। लेकिन अब ऐसा में ये देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि क्या तेजस्विनी को पता चल जाएगा उसके लिए नील की भावनाएं? क्या नील मोहित और मुक्ता के दिल में बना लेगा एक गहरी जगह?

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए बने रहें इंस्टाफीड के साथ।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.