Story Content
क्या नील को गाना गाते
हुए सुन लेगी तेजस्विनी? क्यों नील डूबा तेजस्विनी और उसके गाने के ख्यालों में? क्या नील और
तेजस्विनी रंग जायेंगे प्यार के रंग में? क्यों लक्ष्मी और मोहित की आई के बीच हुआ बड़ा झगड़ा? स्टारप्लस के
सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की आगे की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है एक बड़ा
क्लाइमेक्स।
ऋतुराज-तेजस्विनी के
बीच हुई प्यार की शुरूआत!
जहां पर शो में अब
आपको तेजस्विनी, नील और ऋतुराज के बीच लव ट्राइएंगल का ट्रैक नजर आने
वाला है। दरअसल, शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की तीनों के बीच
प्यार की शुरुआत हो जाएगी। जिसके चलते शो के आने वाले एपिसोड आपके लिए काफी
दिलचस्प होने वाले हैं। जी हां, क्योंकि आज रात के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा की
जहां एक तरफ ऋतुराज और तेजस्विनी एक दूसरे से नंबर और ढेर सारी प्यार भरी बातें
करते नज़र आएं।
क्यों नील डूबा तेजस्विनी
के ख्यालों में?
तो वहीं दूसरी तरफ नील
भिड़ से बचने के लिए एक शांत जगह पर जा कर बैठ जाएगा। जहां वो खुद को तेजस्विनी के
ख्यालों में खोता हुआ पाएगा। दरअसल, नील के दिल में तेजस्विनी के लिए कुछ कुछ होने लगा है। और
शायद यही वजह है की नील तेजस्विनी और उसके गानों के ख्याल में डूबा हुआ है। इसके
अलावा नील खुद से बातें करता हुआ भी नज़र आया।
क्यों ऋतुराज ने टाल
दी तेजस्विनी की बात?
जहां वो तेजस्विनी की
सादगी और उसके सम्मान को ले कर खुद ही से तारीफ करता हुआ नज़र आया। जहां एक तरफ
नील प्यार में डूबा हुआ होगा तो वहीं दूसरी तरफ रॉकस्टार ऋतुराज को उसका पूरा परिवार
तेजस्विनी को गजरा देने और उससे प्यार भरी बातें करने के लिए छेड़ता हुआ नज़र आया।
हालांकि, ऋतुराज उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता और वो
तेजस्विनी को एक अच्छा गायक बोल कर बात को टाल देता है।
अदिति की किस हरकत ने
लक्ष्मी को दिलाया गुस्सा?
वहीं दूसरी तरफ जब
मोहित की दूसरी बेटी अदिति मेकअप कर रही होगी तो लक्ष्मी गुस्से में आगबबूला हो
जाएगी। जिसके चलते जब लक्ष्मी अदिति को मारने के लिए दौड़ेगी तो मोहित की आई
लक्ष्मी को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर देगी। जिसके बाद लक्ष्मी और मोहित की बीच
झगड़ा होना शुरू हो जाएगा। जहां लक्ष्मी अपने पति यानि की मोहित की बुराइयां करना
शुरू कर देगी।
क्यों लक्ष्मी भड़की
मोहित की आई पर?
ऐसे में मोहित की आई
लक्ष्मी को समझाने की कोशिश करेगी। लेकिन लक्ष्मी अपने आगे किसी की नहीं सुनती।
जिसके कारण दीपाली लक्ष्मी को खुद से पहल करने को कहेगी तो लक्ष्मी ऐसा करने से
साफ इंकार कर देगी। जहां एक तरफ मोहित के अपने घर में टेंशन का माहौल होगा तो वहीं
दूसरा तरफ मोहित मुक्ता और अपने बच्चों के साथ त्रियंबकेश्वर में खूब आनंद उठाता
नज़र आएगा।
किसकी आवाज़ सुनकर
मंत्रमोग्ध हो गई तेजस्विनी?
वहीं तेजस्विनी अपने
दोस्तों के साथ जब बाज़ार घुमने के लिए निकलेगी तो उसके दोस्त उसे ऋतुराज का नाम
लेकर चिढ़ाने लगेंगे। जिसे सुनने के बाद तेजस्विनी का चेहरा लाल पड़ जाएगा और इसी
बीच उसे किसी के गाने की आवाज़ सुनाई देगी। ऐसे में तेजस्विनी गाने की आवाज़ सुनकर
खो जाएगी। जिसके चलते तेजस्विनी इधर-उधर देखने लगेगी।
क्यों नील को देखकर
हैरान रह गई तेजा?
वहीं दूसरा ओर नील दिल
खोल कर वहीं गाना गाता हुआ नज़र आया। जो तेजस्विनी और ऋतुराज ने कॉन्सर्ट में गाया
था। ऐसे में नील की आवाज़ ने तेजस्विनी को अपनी ओर खींच लिया और यहीं दोनों की
मुलाकात हो जाएगी। जहां पर तेजस्विनी की वजह से नील के ऊपर पूरा रंग गिर जाएगा और
तेजस्विनी नील को देख कर शॉक हो जाएगी।
लेकिन अब ऐसे में ये
देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा की कैसे तेजस्विनी रिएक्ट करेगी नील को इतना
अच्छा गाना गाते हुए देखकर? क्या तेजस्विनी हो जाएगी नील की भी फैन या फिर होगी फिर
कोई नई गलत फहमी पैदा?
इस सीरियल से जुड़ी
लेटेस्ट खबरों को जान ने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफीड को।




Comments
Add a Comment:
No comments available.