Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Anupama Upcoming Update: Anu से माफी मांगेगी मोटी बा?

सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलेगा काफी ही हाई इंटेंस ड्रामा. क्योंकि अब अनुपमा की होगी फिर से शाह हाउस वापसी. जहां मोटी बा खुज आकर मांगेगी अनुपमा से अपने किए की माफी. ऐसे में क्या मोटी बा और पराग को माफ कर देगी अनुपमा?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 03 February 2026

क्यों अनुपमा के आगे अपनी ऊंची नाक रगड़ेगी मोटी बा? अनुपमा को आया किसका कॉल? क्यों शाह हाउस वापस लौटेगी अनुपमा? क्या गौतम-माही को कोठारी हाउस से बेधखल करेगा पराग? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी अब एक नया और ज़बरदस्त मोड़ लेने वाली है. जी हां, क्योंकि कोठारी हाउस वापस मिलते ही माही और गौतम को घर से बेघर करेगी मोटी बा और साथ ही मांगेगी अनुपमा से अपने किए की माफी. हालांकि इसी बीच अनुपमा को आएगा एक कॉल. जिसके बाद चॉल छोड़कर वापस शाह हाउस लौटने का फैसला करेगी अनुपमा. लेकिन आखिर अनुपमा के सामने आने वाली है अब कौन-सी नई मुसीबत? क्या गौतम बनेगा अनुपमा की नई टेंशन? दोस्तों अगर आप जानना चाहतें हैं कि आगे अनुपमा की कहानी क्या नया मोड़ लेने वाली है तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक...

 

गौतम-माही को बेघर करेगा पराग?

दरअसल कोठारी हाउस की नीलामी से पहले ही मोटी बा को छोड़कर भागेंगे माही और गौतम और दिखा देंगे अपना असली चेहरा. हालांकि यहीं अनुपमा बनेगी पराग की सेवियर और बचा लेगी उसका घर. जिसके साथ ही पूरे घर में घी के दिए जलाएगी मोटी बा और मनाएगी खुशियां. लेकिन इसी बीच गौतम-माही की असलियत सामने आते ही अपने तीखे तेवर दिखाएगा पराग और कर देगा उन्हें अपने घर और ज़िंदगी से धक्के मारकर बहार.

 

अनुपमा से माफी मांगेगी वसुंधरा?

खबरों की मानें तो कोठारी हाउस वापस मिलते ही मोटी बा को होगा अपनी की गलतियों का एहसास और करेगी अनुपमा से माफी मांगने का फैसला. जी हां, बहुत जल्दी ही अनुपमा के सामने अपनी ऊंची नाक रगड़ेगी मोटी बा और करेगी उसे हर वक्त कोसने पर पछतावा. ऐसे में मोटी बा और पराग के इस बदले मिजाज़ को देख उड़ जाएंगे शाह परिवार के होश, तो वहीं दुसरी ओर वसुंधरा और पराग को माफ कर देगी अनुपमा और करेगी एक नई शुरूआत.

 

अनुपमा को आएगा किसका कॉल?

हालांकि इस सबसे पहले चॉल के लोग मांगेगें अनुपमा से माफी और देंगे फिर से उसे वहीं पुराना दर्जा. लेकिन इस बार किसी भी तरह की ज़िम्मेदारी लेने से हिचकिचाएगी अनुपमा और जोड़ लेगी अपने दोनों हाथ. हांलाकि इसी बीच अनुपमा को आएगा एक कॉल. जिसे उठाते ही अनुपमा को लगेगा बड़ा सदमा और करेगी मुंबई छोड़कर फिर से वापस शाह हाउस जाने का फैसला.

 

क्यों शाह हाउस लौटेगी अनुपमा?

खबरों की मानें तो अब रजनी के बाद अनुपमा के सामने आएगी एक और नई चुनौती. जहां प्रार्थना के बच्चे को गौतम से दूर रखने के लिए अपनी जी जान लगा देगी अनुपमा. जी हां, अब शो में गौतम और प्रार्थना के बच्चे का ट्रैक शुरू होगा. जहां कोठारी हाउस से निकाले जाने के बाद पूरी तरह बौखला जाएगा गौतम और बना लेगा अंश और प्रार्थना को अपना टारगेट. जिसके लिए ही फिर से वापस शाह हाउस लौटेगी अनुपमा और करेगी गौतम का सामना.

 

क्यों गौतम से भिड़ेगी अनुपमा?

जी हां, शो में अब फिर से एक बार अनुपमा वर्सिज़ गौतम देखने को मिलेगा. लेकिन इस बार कहानी में टेविस्ट ये है कि अनुपमा का साथ देगा पूरा कोठारी परिवार और हो जाएगा गौतम के खिलाफ. ऐसे में क्या अंश, प्रार्थना और उसके बच्चे को गौतम की गंदी नज़र से बचा पाएगी अनुपमा? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या कोठारी परिवार का अनुपमा के साथ खड़ा होना लेकर आएगा शो में कितने ट्विस्ट? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.