Story Content
क्यों मिताली को ज़ोरदार चांटा जड़ेगी तुलसी? मिहिर को सड़क पर लाएगा
कौन? शांति निकेतन में
अब होगी किसकी शादी? स्टारप्लस के
सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई इंटेंस
ड्रामा. क्योंकि तुलसी होगी अंगद के घर शिफ्ट और करेगी वैष्णवी के आगे अंगद-वृंदा
से अपने रिश्ते का खुलासा. वहीं मिहिर को मिलेगा रणविजय से धोखा और कर देगा उसे
पाई-पाई के लिए मोहताज. जिसके खिलाफ खड़ी होगी परी और करेगी रणविजय से सवाल. इसी
बीच वैष्णवी से पंगा लेगी मिताली और करेगी उसे ज़माने के आगे बदनाम. लेकिन यहीं
मिताली को ज़ोरदार तमाचा जड़ेगी तुलसी और सिखाएगी उसे सबक. ऐसे में क्या तुलसी से
थप्पड़ खाने के बाद सुधर जाएगी मिताली? क्या पार्थ-वैष्णवी की शादी तय करेगी तुलसी? क्या रणविजय के कारण भीख मांगेगा मिहिर? अगर आप जानना चाहते हैं
कि आगे सीरियल में क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो
के एंड तक...
तुलसी होगी अंगद के घर शिफ्ट?
दरअसल अंगद-वृंदा से मिलकर काफी ही इमोशनल हो
जाएगी तुलसी और करेगी सालों बाद खुलकर अपने बेटे से बातचीत. इसी बीच तुलसी करेगी
वापस गेस्ट हाउस लौटने का फैसला और लेगी अंगद-वृंदा से विदा. लेकिन यहीं अंगद देगा
तुलसी को अपने बच्चों का वास्ता और रोक लेगा तुलसी को अपने घर. ऐसे में सालों बाद
अंगद को ना नहीं कह पाएगी तुलसी और हो जाएगी अपनी गैंग के साथ अंगद-वृंदा के घऱ
शिफ्ट.
वैष्णवी से सच छिपाएगी तुलसी?
ऐसे में मुंबई शहर में किसी अंजान यानी अंगद
के घर आकर वैष्णवी के मन में उठेंगे हज़ारों सवाल. लेकिन इससे पहले ही तुलसी कर देगी
उसके आगे अंगद-वृंदा से अपने रिश्ते का खुलासा. जिसे सुन हैरान रह जाएगी वैष्णवी और
करने लगेगी तुलसी के रिश्तों पर शक. हालांकि तुलसी नहीं करेगी वैष्णवी के आगे अपनी
कड़वी ज़िंदगी का खुलासा और छुपा लेगी उससे अपना बीता हुआ कल और दर्द. लेकिन क्या
होगा तब जब वैष्णवी के आगे आएगा मिहिर विरानी का सच?
मिहिर को सड़क पर लाएगा कौन?
बता दें कि जल्दी ही रणविजय मिहिर की कंपनी
के सारे शेयर खरीद लेगा और कर देगा उसे पूरी तरह कंगाल. हालांकि इसी बीच परी करेगी रणविजय को
रोकने की कोशिश, लेकिन रणविजय का मजबूत प्लान परी की हर चाल पर पड़ जाएगा भारी और
करेगा मिहिर पर वार. ऐसे में क्या रणविजय के कारण सच में सड़क पर आ जाएगा मिहिर? ये देखना काफी ही
दिलचस्प होगा.
मिताली को थप्पड़ जड़ेगी तुलसी?
खबरों की मानें तो शो में अब तक का सबसे बड़ा
ट्विस्ट आने वाला है. जी हां, क्योंकि मिताली करेगी ज़माने के आगे वैष्णवी को
बदनाम करने की कोशिश और साथ ही लगाएगी उसके दामन पर लांछन. ऐसे में वैष्णवी का साथ
देगी तुलसी और जड़ेगी अपनी छोटी बहू रानी यानी की मिताली को ज़ोरदार थप्पड़ और
सिखाएगी मिताली को सबक.
क्या पार्थ-वैष्णवी की होगी शादी?
इसी के साथ ही आपको बता दें की शो में बहुत
जल्दी ही शुरू होगी पार्थ और वैष्णवी की लव स्टोरी. जहां दोनों को होने वाला है एक
दूसरे से काफी ही प्यार. ऐसे में जैसे ही तुलसी को पता लगेगा पार्थ और वैष्णवी के रिश्ते
का सच, वैसे ही तुलसी कर देगी दोनों की शादी करने का फैसला. जिसके चलते बहुत जल्दी
ही तुलसी के एक टुकड़े की होगी शांति निकेतन में एंट्री.
क्या वैष्णवी बनेगी नॉयना के लिए जी का जंजाल? दोस्तों आपको क्या लगता
है क्या वैष्णवी दिलाएगी तुलसी को उसका हक? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.
इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने
के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.