Story Content
लीप के बाद क्या
तुलसी-मिहिर की ज़िंदगी में होगी अंश गुज़राल की एंट्री? क्यों मिहिर को माफ करने पर मजबूर होगी
तुलसी? बिज़नेसवूमन तुलसी का कौन उठाएगा फायदा? मिहिर से बदला
लेने लौटे कौन-से 2 लोग? स्टारप्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपको
देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई इंटेंस ड्रामा. जी हां क्योंकि लीप के बाद
होने वाली है तुलसी-मिहिर की ज़िंदगी में अंश गुज़राल के बेटे की एंट्री. जो की
लेकर आएगा अपने पिता यानी की अंश की मौत का बदला लेना का मकसद. फिलहाल मिहिर की
ज़िंदगी से जाते ही तुलसी बन जाएगी एक बड़ी बिज़नेसवूमन और छांपेगी नोटों की गड्डी.
जहां विक्रांत बनाएगा तुलसी और अंगद से प्यारभरा रिश्ता और इसी की आड़ में कर देगा
उन्हें पूरी तरह बर्बाद. हालांकि मिहिर को लग जाएगी विक्रांत की असलियत की भनक.
जिसके चलते मिहिर बन जाएगा अंगद और तुलसी की ढ़ाल और पहुंचेगा जेल. लेकिन क्या
मिहिर की ये दरियादिली देख पिघल जाएगा तुलसी का दिल? क्या विक्रांत बनेगा तुलसी और मिहिर के मिलन
की वजह? अगर आप जानना चाहतें हैं की लीप के बाद क्या नए ट्विस्ट
आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक...
क्या तुलसी बनेगी बड़ी बिज़नेस वूमन?
दरअसल मिहिर के घर से
निकलते ही अंगद और वृंदा के घर में अपने पैर पसारेगी तुलसी और करेगी चॉल में रहकर
ही एक नए बिज़नेस की शुरूआत. जिसमें तुलसी को मिलेगा अंगद और वृंदा का पूरा साथ.
बता दें की बिज़नेस के चलते रातोंरात पैसे वाली बन जाएगी तुलसी और देगी मिहिर
विरानी की कंपनी को कड़ी टक्कर.
मिहिर से बदला लेने
लौटे कौन 2 लोग?
इसी के साथ ही आपको
बता दें की तुलसी के जाते ही शांति निकेतन में देखने को मिलेगी सिर्फ और सिर्फ
बदला और प्रोपर्टी की आग. जहां एक तरफ गायत्री करेगी मिहिर का सब कुछ अपने नाम, तो वहीं दुसरी
ओर साहिल और पूजा विरानी लौट आए हैं एक बार फिर मिहिर से अपना पुराना बदला लेने के
लिए. जहां तुलसी के बाद हर कदम पर मिहिर को झेलनी पड़ेगी अपने ही परिवार की
ज़िल्लत और धोखा.
शांति निकेतन में होगा
एक और तलाक?
बता दें की तुलसी और
मिहिर के अलग होने के साथ ही विरानी परिवार के एक और कपल का होगा तलाक. दरअसल इस
बार अपनी नीजी ज़िंदगी से तंग आकर शांति निकेतन में हंगामा मचा देगा किरण और मिहिर
की तरह कर लेगा अपनी ज़िंदगी को पूरी तरह बर्बाद. जी हां, बहुत जल्दी ही किरण भी लेगा अपनी पत्नी से
तलाक और इस तरह विरानी परिवार का एक और जोड़ा हो जाएगा अलग.
अंश गुज़राल के बेटे
की होगी एंट्री?
लेकिन लीप के बाद असली
ट्विस्ट तो तब आएगा जब मिहिर और तुलसी के बॉयोलोजिकल बेटे यानी अंश गुजराल के बेटे
विक्रांत गुजराल की होगी एंट्री. आपको बता दें की विक्रांत बिज़नेस के आड़ में
तुलसी और अंगद का बनेगा दोस्त और खाएगा उन्हें बर्बाद करने करने की कसम. जहां वो
हर पल तुलसी के आगे पहनकर रखेगा अच्छाई को मखौटा और सिखाएगा उसे अंश गुजराल को
मारने पर सबक. जिसमें उसका साथ देती नज़र आएगी नॉयना. अब ऐसे में क्या तुलसी पहचान
पाएगी विक्रांत का असली चेहरा? अब लीप के बाद ये देखना तो काफी ही दिलचस्प होगा.
कैसे होगा तुलसी-मिहिर
का मिलन?
मीडिया रिपोर्टस की
मानें तो मिहिर को लग जाएगी विक्रांत के प्लान की भनक. जहां वो बड़ी ही चालाकी से
पलट देगा विक्रांत का पूरा खेल. ऐसे में अंगद और तुलसी को बचाने के चक्कर में
मिहिर पहुंचेगा जेल और करेगा तुलसी के आगे इस तरह अपने प्यार को साबित. लेकिन क्या
मिहिर की ये दरियादिली देख तुलसी कर देगी उसे माफ? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या इस तरह होगा
तुलसी और मिहिर का मिलन? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं
इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने
के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.