Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Anupama Upcoming Update: Anu को क्यों धोखा देगी Bharti?

अनुपमा में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट. क्योंकि अब भारती के सामने आने वाली है रजनी की सच्चाई. जिसे देख चौंक जाएगी भारती और करेगी अनुपमा के आगे रजनी का सच बाहर लाने का फैसला. लेकिन यहीं रजनी चलेगी एक नई चाल और करेगी भारती को अनुपमा के खिलाफ. क्या भारती देगी रजनी के लिए अनुपमा को धोखा?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 03 January 2026

क्या रजनी के लिए अनुपमा को धोखा देगी भारती? कौन करेगा अनुपमा का मुंह काला? क्यों वापस अहमदाबाद लौटेगी अनुपमा? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाला है ज़बरदस्त ट्विस्ट. क्योंकि चॉल प्रोजेक्ट का खुलासा करने के लिए रजनी-पराग करने वाले हैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस. जिसे देख चौंक जाएगी अनुपमा और करेगी रजनी पर भरोसा करने पर पछतावा. जिसके चलते बहुत जल्दी ही चॉल वाले पोतेंगे अनुपमा के मुंह पर कालिख और ठहराएंगे उसे ज़िम्मेदार. ऐसे में रजनी के दिए धोखे के बाद अनुपमा करेगी वापस अहमदाबाद लौटने का फैसला. लेकिन इस सबसे पहले भारती के आगे आएगा रजनी का सच. लेकिन क्या भारती खोल देगी अनुपमा के आगे रजनी की पोल या फिर मिलाएगी रजनी से हाथ और देगी अपनी अनु ताई को धोखा? अगर आप जानना चाहते हैं की आगे सीरियल में क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक..

 

भारती देगी अनुपमा को धोखा?

दरअसल शो में बहुत जल्दी ही भारती के हाथ लगने वाले हैं चॉल के पेपर. जिन्हें देख चौंक जाएगी भारती और करेगी अनुपमा के सामने रजनी की पोल खोलने का फैसला. हालांकि इसी बीच रजनी की होगी एंट्री. जो की सच बाहर आने के डर से बहला-फूसलाकर कर भारती को कर लेगी अपनी साइड और बना देगी उसे बेवकूफ. ऐसे में क्या रजनी के कारण अनुपमा को धोखा देगी भारती या फिर करेगी अपनी सासू मां का पर्दाफाश? ये देखना काफी ही दिलचस्प होगा.

 

कब खुलेगा रजनी-पराग का राज़?

बता दें कि अनुपमा के साइन होते ही चॉल प्रोजेक्ट का खुलासा करने के लिए एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं रजनी-पराग. ऐसे में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को देख अनुपमा को लगेगा चारसौ चालीस बोल्ट का झटका और करेगी राही की बात ना सुनने पर पछतावा. लेकिन क्या अनुपमा बचा पाएगी चॉल? क्या इतना बड़ा धोखा देने पर चॉल वाले कर पाएंगे अनुपमा को माफ?

 

क्यों होगा अनुपमा का मुंह काला?
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो रजनी से मिले धोखे के बाद पूरी तरह हिल जाएगी अनुपमा की दुनिया और बहाएगी खूब आंसू. लेकिन यहीं चॉल वालों का फूटेगा अनुपमा पर गुस्सा और ठहराएंगे उसे ज़िम्मेदार. जिसके चलते इसी तिलमिलाहट में आकर चॉल वाले कर देंगे सभी हदें पार और पोतेंगे अनुपमा के मुंह पर कालिख. ऐसे में क्या अनुपमा कर पाएगी रजनी को माफ?

 

राही करेगी कौन-सा बड़ा कारनामा?

खबरों की मानें तो इस सबसे पहले राही के हाथ लग जाएंगे चॉल प्रोजेक्ट के पेपर. जिन्हें देख चौंक जाएगी राही और फेर देगी रजनी के अरमानों पर पानी. जी हां क्योंकि अनुपमा के साइन किए पेपर्स को जलाकर राख कर देगी राही और इस तरह बचाएगी अपनी मां यानी अनुपमा की इज्ज़त. लेकिन क्या इस तरह आएगी अनुपमा के सामने रजनी-पराग की सच्चाई?

 

क्यों अहमदाबाद लौटेगी अनुपमा?

बता दें कि रजनी से मिले धोखे के बाद अनुपमा करेगी मुंबई छोड़कर वापस अहमदाबाद जाने का फैसला. जहां इस बार अनुपमा रजनी का सामना करने की बजाय पहुंचेगी शाह हाउस और करेगी एक नई शुरूआत. हालांकि अनुपमा की वापसी लेकर आएगी कोठारी परिवार में एक नया तूफान. क्या मुंबई से लौटने के बाद शाह हाउस में चैन से जी पाएगी अनुपमा? दोस्तों आपको क्या लगता है अनुपमा का अहमदाबाद लौटने का फैसला सही है? हां या ना- कमेंट करके ज़रूर बताएं.

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को. 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.