Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: क्या लक्ष्मी करेगी मुक्ता-तेजस्विनी के साथ बुरा बर्ताव?

स्टारपल्स के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया मोड़ आने वाला है। क्योंकि जूही नील की दुल्हन बनने के सपने देखने लगेगी। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 27 February 2025

क्या लक्ष्मी करेगी मुक्ता और तेजस्विनी के साथ नौकरों जैसा बर्ताव? क्यों नील के हरकतों से टूटा लीना का दिल? क्या नील की दुल्हन बनने का सपना देखने लगेगी जूही? स्टारपल्स के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा. जहां पर तेजस्विनी और मुक्ता की नई परिक्षा शुरू होने वाली है.

 

क्या तेजस्विनी के हाथ ये चाय फेंकेगी लक्ष्मी?

क्योंकि लक्ष्मी करने वाली है मुक्ता और तेजस्विनी का बुरा हाल. जिसके चलते लक्ष्मी अदिति का भी जीना मोहाल कर देगी. दरअसल शो के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही बड़ा तमाशा. दरअसल अदिति अपनी छोटी बहन यानी की तेजस्विनी के लिए जब चाय लाएगी, तो ये देखकर लक्ष्मी का खून खोल जाएगा.

 

क्यों लक्ष्मी ने कसे तेजू और मुक्ता पर तंज?

जिसके चलते वो तेजस्विनी के आगे अपने ढेर सारे कपड़े धोने के लिए दे देगी. ऐसे में तेजस्विनी जब वॉशिंग मशीन के बारे में पुछेगी तो लक्ष्मी एक बार फिर तेजस्विनी औऱ मुक्ता पर तंज कसना शुरू कर देगी. जिसके चलते तेजस्विनी लक्ष्मी को जवाब देती हुई नज़र आई. ऐसे में लक्ष्मी मुक्ता को भला-बुरा बोलती दिखी. जिसके चलते मुक्ता तेजस्विनी से कपड़े धोने के लिए कहती नज़र आई.

 

क्यों लक्ष्मी का फूटा अदिति पर गुस्सा?

लेकिन इसी बीच अदिति तेजस्विनी को जब कपड़े धोने से पहले नाशता करने के लिए कहेगी तो लक्ष्मी का सारा गुस्सा अपनी ही बेटी यानी की अदिति पर फूट जाएगा. जिसके चलते वो अदिति पर अपना हाथ छोड़ देगी. वहीं लक्ष्मी की हरकतों को देखकर सोनाली लक्ष्मी को रोकने की कोशिश करेगी. जिसके बाद तेजस्विनी बिना किसी शिकायत के कपड़े धोना शुरू कर देगी और मुक्ता भी घर के कामों में लग जाएगी.

 

क्यों नील ने किया नाश्ता करने से इंकार?

जहां एक तरफ तेजस्विनी को इतनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ नील काफी ही अजीब बर्ताव करता हुआ नज़र आएगा. जिसके चलते वो अपने परिवार वालों के साथ बैठकर नाशता करने से भी इंकार कर देगा. लेकिन फिर लीना जब नील को अपने हाथों से खाना खिलाने की कोशिश करेगी तो नील लीना को ऐसा करने से मना कर देगा.

 

नील की किस हरकत से टूटा लीना का दिल?

जिसके बाद लीना का दिल बुरी तरह से टूट जाएगा. वहीं विनोद लीना को समझाने की कोशिश करेगा लेकिन लीना अपने बेटे के अजीब बर्ताव के कारण काफी ही ज्यादा परेशान हो जाएगी. जिसके चलते वो विनोद से लड़की वालों से बात करने के लिए कहती नज़र आई. जहां एक तरफ लीना नील की शादी के लिए काफी ही बैताब होगी तो वहीं दूसरी तरफ नील अपनी अपराजिता से मिलने के लिए काफी ही बैचेन होगा.

 

क्या नील की दुल्हन बनने का सपना देखने लगेगी जूही?

लेकिन वहीं जूही की आई जूही को दुल्हन की तरह सजाती हुई नज़र आई. जहां पर जूही की छोटी बहन और उसकी आई उसे नील के नाम से खूब छेड़ते हुए नज़र आने वाले हैं. ऐसे में जूही भी नील से शादी करने के सपने में डूबी हुई होगी. जिसके चलते जूही घरवालों की बातें सुनकर शर्म से लाल हो जाएगी. वहीं नील का परिवार उसका और जूही का रिश्ता जल्द से जल्द पक्का करने की कोशिश करेंगे लेकिन वहीं दूसरी ओर नील अपनी अपराजिता यानी तेजस्विनी के ख्यालों में खोया होगा.

लेकिन अब ऐसे में ये देखना होगा कि क्या होगा तब जब नील को पता चलेगा इस बारे में की जिस लड़की का रिश्ता उसके लिए आया है असल में वो तेजस्विनी की छोटी बहन है? क्या नील बता पाएगा तेजस्विनी को अपने दिल का हाल? क्या होगा आगे शो में नया ये हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.

इस सीरियल से जूड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए बने रहें इंस्टाफिड के साथ.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.