Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: सवी के खातिर रजत ने मांगी मन्नत, क्या है सवी का अतीत?

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक अप्रत्याशित मोड़ आने वाला है। रजत मंदिर में घुटनों के बल बैठकर सवी की सलामती की दुआ मांगेगा। साथ ही रजत को सवी के पूरे अतीत के बारे में पता चल जाएगा। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 06 January 2025

क्या रजत की सव के लिए मांगी मन्नत कर जाएगी काम? सवी के कौन से अतीत से शांतनु ने कराया रजत को रूबरू? क्या रजत करेगा सवी का हर एक सपना पूरा? स्टारप्लस के सीरियल गम है किसी के प्यार में, की आगे की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा। जहां पर आपको देखने को मिलेगा रजत का सवी के लिए ढेर सारा प्यार।

 

 

सवी की हुई नाज़ुक हालत!

जी हां, क्योंकि शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की एक्सीडेंट की खबर मिलने के बाद रजत और बाकी सभी परिवार वाले काफी ही ज्यादा घबरा जाते हैं। जिसके चलते शो में एक ज़बरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। दरअसल, शो में सवी अपनी आखिरी सांसें गिन रही होगी। जिसके चलते सभी लोग काफी ही टेंशन में आ जातें हैं।

 

क्यों रजत ने मांगी सवी के लिए मन्नत?

ऐसे में रजत सवी की नाज़ुक हालत को देखते हुए मंदिर जाने का बड़ा फैसला करेगा। जिसके चलते रजत सवी के लिए माता रानी के एक मंदिर में जाएगा। जहां पर वो उसकी बेहतर स्थिति के लिए मंदिर की सीढ़ियों को अपने घुटनों पर चढ़ता हुआ नजर आया। बता दें कि इस शो के प्रशंसकों के लिए रजत का सवी के लिए यूं मंदिर जाना एक चौंकाने वाली खबर है।

 

रजत ने की सवी के लिए कामना!

क्योंकि जहां एक तरफ रजत सवी से तलाक लेकर हमेशा के लिए सिंगापुर शिफ्ट होने वाला था तो अब वही रजत सवी के लिए मन्नत मांगता हुआ नजर आया। ऐसे में रजत के पैर काफी ही ज्यादा बुरी तरह से घायल हो जाएंगे। जिसके बाद रजत जब वापस अस्पताल लौटेगा. तो वो मंदिर से लाई मौली को नर्स को सोंप देगा ताकी सवी जल्दी से ठीक हो जाए।

 

सवी की हालत में हुआ सुधार!

हालांकि सवी की हालत काफी ही ज्यादा बिगड़ जाएगी। ऐसे में रजत की दिल की धड़कनें और भी ज्यादा तेज़ हो जाएंगी। जिसके चलते डॉक्टर सावी को शॉक ट्रीटमेंट देते भी नजर आए। लेकिन इसके बावजूद सवी की हालत में कोई सुधार नहीं दिखेगा। जिसके चलते रजत को खुद पर गुस्सा आने लगता है। हलांकि फिर थोड़ी देर बाद ही सव की हालत सही होने लगेगी। जिसे देखने के बाद रजत और पूरा परिवार खुश हो जाता है।

 

 

क्यों सई-सवी हुए इमोशनल?

इसी बीच वहां पर सई की एंट्री होती है. जहां वो सवी से मिलने की जिद्द करती है तो ईशा और श्री उसे समझने की कोशिश करतें हैं। जिसके बाद सई रजत के पास जा कर उसकी चोट के बारे में पूछेगी। तो श्री सई को सवी से मिलवाने के लिए ले जाएगी। ऐसे में सवी सई से मिलने के बाद काफी ही ज्यादा इमोशनल हो जाएगी।

 

कैसे रजत को पता चला सवी का पूरा अतीत!

वही फीर शांतनु रजत को सवी के अतीत से जूड़ा हर सच बता देगा। जिसे जानने के बाद रजत के होश उड़ जाएंगे। बता दें की शांतनु रजत को आईपीएस ऑफिसर बनने के सपने के बारे में बता देगा। जिसे सुनने के बाद रजत ठान लेगा की वो अब से सवी के हर एक सपने को पूरा करने में उसकी मदद करेगा।

 

क्या फैसला करेगी सवी?

हलांकि सवी के सही होने के बाद अभी तक रजत और सवी की मुलाकात नहीं हुई है। लेकिन अब ऐसे में ये देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि क्या सवी कर पाएगी रजत को उसकी गलतियों के लिए माफ? क्या फिर से दोनो बं जाएंगे शादी के बंधन में या फिर टूट जायेगी रजत सवी की अनोखी शादी?

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जान ने के लिए फॉलो करें और सब्सक्राइब करें इंस्टाफीड।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.