Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Anupama Upcoming Update: क्यों Anu के साथ कोठारी हाउस पहुंची Rajni?

अनुपमा में आपको देखने को मिलेगा ज़बरदस्ट ट्विस्ट. क्योंकि प्रार्थना के बेबी शॉवर में पहुंचेगी अनुपमा और देगी मोटी बा को चारसौ चालीस बोल्ट का झटका. लेकिन आखिर क्यों अनुपमा को देख लगने वाला है वसुंधरा को सदमा? प्रार्थना के बेबी शॉवर में आएंगे कौन-से 3 महाट्विस्ट?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 17 December 2025

क्यों प्रार्थना की गोदभराई में पहुंचेगी रजनी? क्या रजनी-वसुंधरा का होगा सालों बाद आमना-सामना? प्रार्थना के बेबी शॉवर में होगा कौन-सा बड़ा कांड? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में अब होने वाला है दो सबसे बड़े दुश्मनों का आमना-सामना. जी हां, क्योंकि प्रार्थना की गोदभराई में रजनी के साथ अहमदाबाद पहुंचेगी अनुपमा और मनाएगी प्रार्थना के बच्चे के आने पर जश्न. वहीं इसी बीच होने वाला है रजनी और पराग का भी आमना-सामना. जहां रजनी को पराग के आसपास देखते ही वसुंधरा के सीने पर सांप लौट जाएंगे. जिसके चलते मोटी बा को सताने लगेगी ख्याति की चिंता और बस इसी टेंशन में ले लेगी रजनी से पंगा. लेकिन क्या वसुंधरा कर पाएगी अब रजनी का सामना? क्या इस बार पराग की मां को मुंहतोड़ जवाब दे पाएगी रजनी? वहीं क्या अनुपमा को भी ज़लील करेगी मोटी बा? अगर आप जानना चाहते हैं की प्रार्थना के बेबी शॉवर में कौन-कौन से नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बनें रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक....

 

अनुपमा-भारती की जान बचाएगा कौन?

दरअसल मंगेश को सबक सिखाएगी अनुपमा और देगी उसे भारती से दूर रहने कि धमकी. लेकिन यहीं मंगेश करेगा पीछे से अनुपमा पर जानलेवा हमला और दिखाएगा एक बार फिर से अपना असली रूप. लेकिन यहीं अनुपमा और भारती का सेवियर बनकर आएगा वरून और करेगा हीरो की तरह मंगेश की पिटाई. जहां एक बार फिर अनुपमा और भारती का दिल जीतने में कामयाब हो जाएगा वरून.

 

रजनी बनाएगी भारती को दुल्हन?

वहीं रजनी पहुंचेगी अनुपमा की चॉल और करेगी उससे मुलाकात. जहां वो अनुपमा के हाथ में रख देगी नारियल और करेगी अपनी तरफ से भारती और वरून की शादी तय. ऐसे में रजनी के इस फैसले को सुन खुशी से झूम उठेगी अनुपमा और बिना सोचे-समझे आंख बंध करके बना देगी भारती को रजनी के घर की दुल्हन. जिसके चलते एक बार फिर अनुपमा के कारण घरेलु हिंसा का शिकार हो जाएगी भारती.

 

प्रार्थना की गोदभराई में आएगी रजनी?

वहीं शो में बहुत जल्दी ही प्रार्थना के बेबी शॉवर का ट्रैक दिखाया जाना वाला है. जिसके चलते एक बार फिर अहमदाबाद पहुंचेगी अनुपमा और होगी प्रार्थना के बेबी शॉवर में शामिल. लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये होगा की प्रार्थनी की गोदभराई में रजनी को भी अपने साथ लेकर आएगी अनुपमा और देगी मोटी बा को चारसौ चालीस बोल्ट का झटका. जी हां, क्योंकि सालों बाद रजनी को अपने सामने देख बौखला जाएगी वसुंधरा और सताने लगेगी उसे पराग और ख्याति की चिंता.

 

ख्याति को लगी किस बात की भनक?

बता दें की प्रार्थना की गोदभराई में एक बार फिर पराग औऱ रजनी की होगी मुलाकात. जहां रजनी को देख सहम जाएगा पराग तो वहीं इसी मौके का फायदा उठाएगी रजनी और करेगी उसके करीब जाने की कोशिश. ऐसे में रजनी और पराग का नैन मटक्का देख घबरा जाएगी मोटी बा, तो वहीं ख्याति को भी हो जाएगा रजनी और पराग को देखकर शक. लेकिन क्या प्रार्थना की गोदभराई में आ जाएगा पराग औऱ रजनी के अफेयर का सच? ये देखना होगा.

 

क्यों रजनी से पंगा लेगी वसुंधरा?

दरअसल रजनी को अपने घर और पराग के नज़दीक देख बौखलाई वसुंधरा लेगी अब एक बार फिर से रजनी से पंगा और करेगी उसे अपने घर और बेटे यानी की पराग की ज़िंदगी से धक्का मारकर बाहर निकालने की कोशिश. लेकिन क्या इस बार रजनी से पंगा लेना पड़ा जाएगा मोटी बा को भारी? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या सालों बाद मिलकर रजनी निकालेगी वसुंधरा पर अपनी बढ़ास? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को. 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.