Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आदित्य रॉय कपूर को जबरदस्त किस करने की कोशिश करती दिखीं महिला, भड़के फैंस

वीडियो में आदित्य अपनी फीमेल फैंस से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी आदित्य के साथ फोटो लेते हुए नजर आती हैं। इस दौरान एक फैन उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश करती है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 16 February 2023

हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर के पूरे देश में कई सारे फैंस हैं। एक्टर अपनी एक्टिंग और पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में लूडो फिल्म के एक्टर ने मुंबई में अपनी आगामी वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी, जिसके दौरान उनकी एक फीमेल फैन ने उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। एक्टर का वीडियो इससे जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आदित्य अपनी फीमेल फैंस से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी आदित्य के साथ फोटो लेते हुए नजर आती हैं। इस दौरान एक फैन उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश करती है।


एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी फीमेल फैन को बार-बार मना करते हैं, लेकिन वो मानती नहीं है। वो दोबारा से एक्टर को किस करने की कोसिश करती है। इस वीडियो पर यूजर्स लगाताकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अगर किसी लड़के ने ऐसा किया होता तो उस पर मोलेस्टेशन का केस हो जाता। दूसरे यूजर ने लिखा, फेमिनिस्ट महिलाएं बवाल कर देती। तीसरे यूजर ने लिखा, अच्छा है वो लड़की उससे छोटी है। चौथे यूजर ने लिखा , इस तरह का हैरासमेंट ठीक नहीं है।


कई सेलेब्स हो चुके हैं ऐसी चीजों के शिकार


खैर, हम इस तरह के व्यवहार की निंदा करते हैं क्योंकि यह समझना महत्वपूर्ण है कि अभिनेता भी इंसान हैं और हमें उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए। इस पर आपके विचार क्या हैं? वैसे देखा जाए तो आदित्य रॉय कपूर के साथ-साथ कई सितारे ऐसे है जिन्हें फैंस की वजह से शर्मिंदा होना पड़ा है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.