Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सलीम खान को महिला ने दी धमकी, बोली - लॉरेंस बिश्नोई को बुलाऊं क्या ?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को आज सुबह जान से मारने की धमकी के साथ-साथ लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी भी दी गई है।

Advertisement
Image Credit: सलीम खान और सलमान खान
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 19 September 2024

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को आज सुबह जान से मारने की धमकी के साथ-साथ लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी भी दी गई है। बता दें कि, सलीम खान सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे इस दौरान एक स्कूटी पर सवार शख्स और बुर्खा पहनी हुई महिला ने उनके पास आकर धमकी दी। शख्स स्कूटी चला रहा था और महिला पीछे बैठी हुई थी। बाद में मुंबई पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। 

महिला ने खुलेआम दी धमकी 

जिस समय सलीम खान मॉर्निंग वॉक पर निकले थे उस समय एक स्कूटी पर एक पुरुष और महिला गुजर रहे थे। इसके बाद महिला सलीम खान के पास आई और कहा लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या ? बता दें कि, इस स्कूटी का नंबर 7444 था। पुलिस ने छानबीन के दौरान पुरुष और महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि दोनों की कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नही है। दोनों ने शरारती मिजाज से यह काम किया था। हालांकि, की पुलिस अभी भी इस मामले की अलग एंगल से जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस हुई अलर्ट

मुंबई पुलिस इस मामले की जांच को लेकर अलर्ट हो चुकी है। बता दें कि, अप्रैल के महीने में भी मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर दो बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। हालांकि, घटना में किसी की मौत नहीं हुई थी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। पिछले काफी समय से सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है।

शहर में नही हैं सलमान खान

सलमान खान फिलहाल शहर से बाहर गए हुए हैं। एक्टर को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी के साथ देखा गया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की तरफ से किसी तरह की धमकी मिली हो पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। हालांकि, इस बार दो लोगों ने शरारती तरीके से इस मामले को अंजाम दिया है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.