Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बीएचयू में काले गेहूं-पनीर के पानी से बनी इडली, प्रोटीन और आयरन के साथ डायबिटीज और एनीमिया में फायदेमंद

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: बीएचयू में काले गेहूं-पनीर के पानी से बनी इडली, प्रोटीन और आयरन के साथ डायबिटीज और एनीमिया में फायदेमंद। काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने काले गेहूं और पनीर के व्हे से एक पौष्टिक…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | स्वास्थ्य - 26 November 2026

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: बीएचयू में काले गेहूं-पनीर के पानी से बनी इडली, प्रोटीन और आयरन के साथ डायबिटीज और एनीमिया में फायदेमंद।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने काले गेहूं और पनीर के व्हे से एक पौष्टिक इंस्टेंट इडली मिश्रण विकसित किया है। यह इडली प्रोटीन और आयरन से भरपूर है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

शैलेश अस्थाना, वाराणसी। काले गेहूं और दूध से पनीर बनाने के दौरान निकलने वाले पोषक तत्वों से भरपूर व्हे (छेने का पानी) का इस्तेमाल अब पौष्टिक इंस्टेंट इडली बनाने में हो सकेगा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान स्थित दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग ने काले गेहूं से रवा इडली का ऐसा मिश्रण बनाया है, जिसे पानी मिलाकर तुरंत तैयार किया जा सकता है।

इसकी विशेषता यह कि व्हे प्रोटीन के इस्तेमाल से मिश्रण में प्रोटीन की मात्रा 24.76 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि बिना व्हे वाले मिश्रण में यह 18.71 प्रतिशत थी। गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फर्मेंटेशन (किण्वन) की अनुकूल परिस्थितियों का निर्धारण कृत्रिम तंत्रिका जाल और अनुक्रिया पृष्ठ पद्धति से किया गया। नाइट्रोजन भरकर पैक किए गए मिश्रण की गुणवत्ता 120 दिनों तक बनी रही।

चूहों पर हुए प्रयोग में काले गेहूं की इडली खाने वाले समूह में सामान्य आहार वाले समूह की तुलना में रक्त शर्करा लगभग 24 प्रतिशत कम दर्ज हुई। व्हे युक्त आहार वाले समूहों में हीमोग्लोबिन का स्तर अधिक और यकृत एंजाइमों का स्तर कम पाया गया। शोध के निष्कर्ष चार अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।

डॉ. अंकुर अग्रवाल ने विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. तरुण वर्मा के निर्देशन में यह शोध किया। इसमें राष्ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (नाबी), मोहाली की काले गेहूं की किस्म ''नाबी एमजी-11'' का प्रयोग किया गया। गेहूं का गहरा रंग इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट गुणों वाले एंथोसायनिन नामक प्राकृतिक रंगद्रव्य के कारण होता है।

सामान्य तौर पर इडली मिश्रण तैयार करने में पानी का इस्तेमाल होता है, लेकिन इस शोध में पनीर व्हे, चीज व्हे और व्हे प्रोटीन सांद्र के घोल से काले गेहूं की सूजी तैयार की गई। इसके बाद किण्वन और सुखाने की प्रक्रिया से इंस्टेंट मिश्रण विकसित किया गया।

परीक्षण में चीज व्हे वाले मिश्रण में आयरन की मात्रा 6.79 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम मिली, जबकि सामान्य सूजी मिश्रण में यह 1.07 मिलीग्राम थी। यानी इसमें लगभग छह गुना अधिक आयरन पाया गया। नमूनों में सीसा, आर्सेनिक और कैडमियम जैसी भारी धातुओं की मात्रा भी एफएसएसएआइ की निर्धारित सीमाओं के भीतर रही।

शोध में 70 दिन तक चूहों पर परीक्षण किया गया। काले गेहूं की इडली खाने वाले समूह में सामान्य आहार वाले समूह की तुलना में रक्त शर्करा लगभग 24 प्रतिशत कम हुई। व्हे युक्त आहार वाले समूहों में हीमोग्लोबिन का स्तर अधिक और यकृत एंजाइमों का स्तर कम पाया गया। अभी इसका प्रयोग मनुष्यों पर किया जाना शेष है।

डॉ. तरुण ने बताया कि बीएचयू की इंस्टीट्यूशन आफ एमिनेंस योजना से अनुदानित इस शोध से जुड़े चार शोधपत्र एलडब्ल्यूटी-फूड साइंस एंड टेक्नोलाजी, जर्नल आफ स्टोर्ड प्रोडक्ट्स रिसर्च, एप्लाइड फूड रिसर्च और साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुए हैं। बड़े पैमाने पर उत्पादन, उपभोक्ता स्वीकार्यता, लागत और खाद्य सुरक्षा के परीक्षण के बाद इसे बाजार में उतारने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में गाय पालने पर 32 किसानों को मिला पुरस्कार, देसी नस्ल की गायें बना रहीं अमीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: इडली या इडली एक दक्षिण भारतीय चावल केक है जो नाश्ते के रूप में लोकप्रिय है। केक किण्वित छिलके वाली काली दाल और चावल के घोल को भाप देकर बनाए जाते हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Idli)

तस्वीर: Ofek Abuhazira, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement