Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मर्दाना ताकत के लिए क्यों है जरूरी अच्छी नींद? डॉक्टर से जानें कारण

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: मर्दाना ताकत के लिए क्यों है जरूरी अच्छी नींद? डॉक्टर से जानें कारण। Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon मर्दाना ताक…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | स्वास्थ्य - 25 November 2026

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: मर्दाना ताकत के लिए क्यों है जरूरी अच्छी नींद? डॉक्टर से जानें कारण।

Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon मर्दाना ताकत के लिए क्यों है जरूरी अच्छी नींद? डॉक्टर से जानें कारण क्या देर रात में सोना पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर डाल सकता है? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें और जानें कि देर रात को सोना स्पर्म काउंट को प्रभावित कर सकता है या नहीं? मर्दाना ताकत के लिए क्यों है जरूरी अच्छी नींद? डॉक्टर से जानें कारण Written By Aneesh Rawat Published on Nov 25, 2026 18:49 IST

पुरुष रात को देर तक मोबाइल चलाते रहते हैं या फिर लैपटॉप पर काम करते हैं। इसके बाद सुबह ऑफिस जाने के लिए जल्दी उठना मजबूरी हो जाती है। ऐसे में पुरुषों को रोजाना 5 से 6 घंटे ही सोने को मिल पाते हैं। कई बार पुरुषों की सोने की टाइमिंग भी बदलती रहती है और इसका असर मेंटल हेल्थ के साथ-साथ फर्टिलिटी पर भी पड़ सकता है। इस बारे में हमने Dr. Vineet Malhotra , Senior Consultant in Urology & Andrology, VNA Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि अच्छी नींद शरीर के हार्मोन का संतुलन बनाए रखने और स्पर्म बनने के प्रोसेस के लिए जरूरी है । जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती, उनके टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म की क्लाविटी पर असर पड़ सकता है।

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “पुरुषों में स्पर्म बनने की प्रक्रिया को स्पर्मेटोजेनेसिस (Spermatogenesis) कहा जाता है और इसमें टेस्टोस्टेरोन बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह हार्मोन स्पर्म प्रोडक्शन के साथ पुरुषों की यौन इच्छा और दूसरे फिजिकल कामों के लिए भी जरूरी होता है। नींद के दौरान शरीर का हार्मोनल सिस्टम सामान्य तरीके से काम करने लगता है। जो पुरुष लगातार कम सोते हैं, उनके हार्मोन के प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है।”

Sleep Medicine Review के मुताबिक, सामान्य रिप्रोडेक्टिव के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। रिसर्च में पाया गया है कि नींद की कमी के चलते पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

Dr. Vineet Malhotra के मुताबिक, पुरुषों की फर्टिलिटी में सिर्फ स्पर्म काउंट नहीं देखा जाता है। हालांकि, नींद पूरी न होने के कारण स्पर्म काउंट पर असर पड़ सकता है। कई मामलों में नींद पूरी न होने के कारण स्पर्म मोटिलिटी (Sperm Motility) पर भी असर पड़ सकता है। इसका मतलब है कि स्पर्म कितनी तेजी से ओवरी के पास पहुंच पाते हैं। स्पर्म मोटिलिटी प्रेग्नेंसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नींद पूरी न होने के कारण फर्टिलिटी से जुड़े हार्मोनल बदलाव और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस स्पर्म की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।

Dr. Vineet Malhotra ने बताया कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस तब होता है, जब शरीर में फ्री रेडिकल्स और उन्हें कंट्रोल करने वाले एंटीऑक्सीडेंट के बीच बैलेंस बिगड़ जाता है। इसका असर स्पर्म सेल्स पर भी पड़ सकता है। कुछ मामलों में स्पर्म के डीएनए में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या बढ़ता वजन पुरुषों का स्पर्म काउंट घटा सकता है? डॉक्टर से समझें मोटापे और स्पर्म हेल्थ का कनेक्शन

Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “टेस्टोस्टेरोन पुरुषों का एक प्रमुख सेक्स हार्मोन है। यह सिर्फ स्पर्म बनाने तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि मांसपेशियों, हड्डियों, यौन इच्छा और एनर्जी के स्तर पर भी असर डाल सकता है।”

2011 में JAMA जर्नल में प्रकाशित एक छोटी स्टडी में 10 हेल्दी युवाओं को शामिल किया गया था। इसमें एक हफ्ते तक रात में करीब 5 घंटे सोने वाले पुरुषों में दिन के समय टेस्टोस्टेरोन का स्तर सामान्य नींद लेने की तुलना में 10-15 प्रतिशत कम पाया गया। हालांकि, यह एक छोटा अध्ययन था और इससे सभी पुरुषों पर समान असर होने का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

Dr. Vineet Malhotra ने बताया कि नींद की कमी का पता सिर्फ स्पर्म की क्वालिटी देखकर नहीं लगाया जा सकता। इसलिए फर्टिलिटी से जुड़े कुछ लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है।

Dr. Vineet Malhotra के मुताबिक, नींद और लाइफस्टाइल में सुधार करके पुरुष रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 40 के बाद बनना चाहते हैं पिता? स्पर्म क्वालिटी और फर्टिलिटी बेहतर करने के लिए बदलें ये 5 आदतें

अच्छी नींद पुरुषों की स्पर्म हेल्थ और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। अच्छी नींद के अलावा, फर्टिलिटी पर डाइट, वजन, स्ट्रेस, धूम्रपान और अन्य बीमारियों का भी असर पड़ सकता है। इसलिए पुरुषों को देर रात तक सोने से बचने के लिए अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने चाहिए। अगर लंबे समय से प्रेग्नेंसी में परेशानी आ रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement