Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

HIV/AIDS: वित्तीय समर्थन में कटौती से, दशकों में हासिल की गई प्रगति पर ख़तरा

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: HIV/AIDS: वित्तीय समर्थन में कटौती से, दशकों में हासिल की गई प्रगति पर ख़तरा। © WHO/Asad Zaidi एक चिकित्सा केन्द्र में एक प्रयोगशाला तकनीशियन द्वारा एचआईवी का परीक्षण किया…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | स्वास्थ्य - 25 November 2026

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: HIV/AIDS: वित्तीय समर्थन में कटौती से, दशकों में हासिल की गई प्रगति पर ख़तरा।

© WHO/Asad Zaidi एक चिकित्सा केन्द्र में एक प्रयोगशाला तकनीशियन द्वारा एचआईवी का परीक्षण किया जा रहा है. फेसबुक Twitter छापा ईमेल

जहाँ एक समय एचआईवी से संक्रमित होना मृत्युदंड समझ लिया जाता था, अब जीवनरक्षक दवाओं की मदद से लाखों-करोड़ों लोगों के लिए इस अवस्था में लम्बा और स्वस्थ जीवन जीना सम्भव है. मगर, वित्तीय संसाधनों में कटौती की वजह से एड्स के विरुद्ध लड़ाई में अब तक दर्ज की गई प्रगति के लिए जोखिम बढ़ रहा है.

एचआईवी वायरस संक्रमित व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमज़ोर करता है और एड्स बीमारी का कारण बनता है. विश्व भर में, एचआईवी के साथ जीवन गुज़ार रहे चार करोड़ लोगों में से लगभग 3.21 करोड़ को फ़िलहाल उपचार हासिल है.

एड्स का अन्त करने के लिए समर्पित यूएन एजेंसी ( UNAIDS ) द्वारा मंगलवार को जारी एक नई रिपोर्ट दर्शाती है कि 2025 में, निम्न- और मध्य-आय वाले देशों में एचआईवी से निपटने के लिए संसाधनों में एक अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है.

अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2030 तक एड्स का अन्त करने के लिए ज़रूरी वार्षिक धनराशि और उपलब्ध संसाधनों में 4.3 अरब डॉलर की खाई है.

यूएनएड्स की कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानयिमा ने चेतावनी दी है कि, “एचआईवी रोकथाम के प्रयास विफल होने के परिणाम हम जानते हैं. संक्रमण और उपचार की ज़रूरत बढ़ती है, ख़र्च बढ़ता है और लोगों की जान जाती है.”

HIV से बचाव के लिए अब साल में दो बार लगाया जाने वाला लेनाकापाविर (PrEP) इंजेक्शन और अन्य नई दवाएँ उपलब्ध हैं. मगर वित्तीय कटौती का सबसे अधिक असर रोकथाम कार्यक्रमों पर पड़ा है.

2025 में, उससे पहले के वर्ष की तुलना में यह उपचार पाने वाले लोगों की संख्या में 4.4 लाख की कमी दर्ज की गई है.

इन दवाओं का इस्तेमाल यौनकर्मियों में 59 फ़ीसदी, इंजेक्शन से नशीली दवाएँ लेने वालों में 58 फ़ीसदी, ट्रांसजैंडर लोगों में 23 फ़ीसदी और पुरुषों के साथ यौन सम्बन्ध रखने वाले पुरुषों में 17 फ़ीसदी घटा है.

अन्य रोकथाम सेवाएँ भी प्रभावित हुई हैं. वर्ष 2024 से 2025 के बीच दुनिया भर में कॉन्डम का वितरण तीन अरब से घटकर 2.7 अरब रह गया.

विनी ब्यानयीमा ने चेतावनी दी, “आज बन्द होता हर क्लीनिक, रोज़गार खोने वाला हर स्वास्थ्यकर्मी और HIV रोकथाम सेवाओं से वंचित हर युवती, कल नए संक्रमण का कारण बन सकते हैं.”

एड्स से निपटने में अहम भूमिका निभाने वाले नागरिक समाज संगठनों की वित्तीय सहायता पिछले दो वर्षों में तेज़ी से घटी है. इससे अनेक संगठनों को HIV सेवाएँ घटानी या बन्द करनी पड़ी हैं.

उन्होंने कहा, “सामुदायिक संगठन कोई वैकल्पिक सुविधा नहीं, बल्कि अक्सर स्वास्थ्य सेवाओं और HIV संक्रमण के सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों के बीच भरोसे की एकमात्र कड़ी हैं.

अनेक देशों में क़र्ज़ चुकाने पर स्वास्थ्य बजट से दो से तीन गुना अधिक ख़र्च हो रहा है. ऐसे में विदेशी सहायता में कटौती की भरपाई मुश्किल है. HIV से निपटने के कुल संसाधनों में विदेशी सहायता की हिस्सेदारी नाइजीरिया में 98 फ़ीसदी तक, मोज़ाम्बीक में 94 फ़ीसदी और युगांडा में 80 फ़ीसदी है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: NIH NIAID Ryan Kissinger, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement