Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

हड्डियों को मजबूत बनाता है सफेद तिल, डाइट में कर लीजिए शामिल

सफेद तिल के बारे में तो आपने सुना ही होगा यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सफेद तिल हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है और रोगों से लड़ने की क्षमता देता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | स्वास्थ्य - 26 October 2024

सफेद तिल के बारे में तो आपने सुना ही होगा यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सफेद तिल हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है और रोगों से लड़ने की क्षमता देता है। सफेद तिल एक सुपर फूड माना जाता है जो शरीर को एनर्जी देता है। सर्दियों के मौसम में इसका अधिक सेवन किया जाता है जिससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है। जो लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं उन्हें भी सफेद तिल का सेवन करना चाहिए। अगर आप लंबे समय से जोड़ों के दर्द से परेशान है तो यह तिल दवा का काम करता है।

हट्टी मजबूत

सफेद तिल खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है यह कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप दिन भर में 200 ग्राम सफेद तिल खाते हैं तो कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है और हड्डियों का दर्द भी खत्म हो जाता है। बढ़ती उम्र में भी हड्डियों के दर्द की परेशानी नहीं होती है। 

एनर्जी

सफेद तिल खाने से शरीर को पूरे दिन एनर्जी मिलती है। आपको एक मुट्ठी सफेद तिल रोजाना खाना चाहिए इससे आलस, कमजोरी और थकावट दूर हो जाती है। अगर आप दिन में अधिक काम करते हैं तो सारा दिन आपका शरीर एक्टिव रहता है। सफेद तिल आपको ठंड में होने वाली छोटी-मोटी बीमारियों से भी बचाता है।

शरीर में आएगी गर्मी

सर्दियों के मौसम में सफेद तिल खाने से शरीर में गर्मी आती है ठंड कम लगती है। अगर आपके शरीर में दर्द होता है खांसी, जुकाम जैसी समस्या है तो यह बेहद फायदेमंद है। सफेद तिल कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है और पाचन को दुरुस्त बनाता है। इसमें कैल्शियम के अलावा जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम और हेल्दी, फैट पाए जाते हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.