Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ज्यादा मीठा खाना सेहत को पहुंचाता है नुकसान, हो सकता है हृदय रोग

चीनी का ज्‍यादा सेवन हम लोगों को कई बीमारियां दे सकता है इसलिए अधिक चीनी खाने से मोटापा, हाई कोलेस्‍ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | स्वास्थ्य - 02 January 2025

मीठा खाना काफी ज्यादा लोगों को पसंद है। लेकिन चीनी का ज्यादा सेवन करना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। चीनी को  लोग मीठा जहर भी कहते हैं। क्योंकि यह कई शरीर की स्वास्थ्य संबंधी समस्या की वजह बनती है। चीनी का ज्‍यादा सेवन हम लोगों को  कई बीमारियां दे सकता है इसलिए अधिक चीनी खाने से मोटापा, हाई कोलेस्‍ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। बताया गया है कि ज़्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से दिल की बीमारियों का रिस्क बहुत अधिक बढ़ जाता है।

इम्यूनिटी क्षमता

चीनी का ज्यादा सेवन करने से हम लोगों की इम्यूनिटी क्षमता भी  प्रभावित होती है। जो शरीर को कई  बीमारियों से लड़ने की क्षमता को भी घटाती है। इसलिए जब भी मौसम बदलता है तो हमें सर्दी और जुकाम की समस्या रहने लगती है। जिससे हमारे शरीर में कोई भी संक्रमण बड़ी आसानी से घेर लेता है।

खराब स्किन

चीनी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका ज्यादा सेवन करने से हमारी स्किन भी खराब होती है। इसलिए जिन लोगों को मुहांसों संबंधित समस्या रहती है उन्हें डॉक्टर कम मीठा खाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा चीनी हमारे शरीर में मौजूद इंसुलिन को भी बढ़ावा देती है जिसकी वजह से हमारे शरीर का वजन बढ़ता है।

ब्लड शुगर लेवल

ज्यादा चीनी का सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाता  है। इसलिए अचानक जब भी हमें भूख लगती है तो हम खाना तो खा लेते हैं लेकिन खाना खाने के बाद भी हमारे  दिमाग को संतुष्टी नहीं मिल पाती है। 

फैटी लीवर डिसीज

अधिक चीनी का सेवन करने से हमारे लीवर  का काम भी बढ़ जाता है और शरीर में लिपिड का निर्माण होने लगता है। ऐसी स्थिति में फैटी लीवर डिसीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

बूढ़ा दिखना

समय से पहले बूढ़ा दिखना भी ज्यादा चीनी का सेवन करने का एक बड़ा नुकसान है। जब हम ज्यादा मात्रा में शुगर खाते हैं तो यह बॉडी में इंफ्लेमेटरी इफेक्ट बनाती है जिससे हमारी त्वचा  बूढ़ी हो सकती है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.