Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इस तरह बेड कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल, शहद में मिलाएं लहसुन

आजकल व्यक्ति को बेड कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम होने लगी है। इसे कंट्रोल करने के लिए लोग दवाई और न जाने क्या-क्या उपाय करते हैं।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | स्वास्थ्य - 15 January 2025

आजकल व्यक्ति को बेड कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम होने लगी है। इसे कंट्रोल करने के लिए लोग दवाई और न जाने क्या-क्या उपाय करते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप शहद में लहसुन को भिगोकर खा सकते हैं। इस तरह से कोलेस्ट्रॉल काफी हद तक कंट्रोल हो जाता है। शहद में भरपूर मात्रा में एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सेहतमंद बनाते हैं। लहसुन में फाइबर पाया जाता है जो बीमारियों से करने की शक्ति देता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन और शहद एक बहुत अच्छा तरीका है। 

इम्यून सिस्टम मजबूत 

अगर आप शहद में लहसुन को भिगोकर खा हैं तो इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। यह एक सुपर फूड की तरह देखा जाता है जो हमारी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके अलावा इंफेक्शन से भी दूर रखता है।

सर्दी जुकाम 

अगर आपको सर्दी जुखाम हो रहा है तो आप लहसुन और शहद का कॉन्बिनेशन एक साथ लगा लीजिए। इस तरह से सर्दियों के मौसम में आपको सर्दी जुकाम जैसी बीमारी भी बिल्कुल नहीं लगेगी। अगर आपके गले में खराश या सूजन हो रहा है तो यह भी कम हो जाता है। 

दिल की परेशानी

हार्ट प्रॉब्लम हो रही है तो लहसुन और शहद बेहद फायदेमंद होता है। बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए यह फायदेमंद है इससे ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाता है। यह हमारे दिल की धमनियों में जमा हुआ फैट बाहर निकाल देता है। इस तरह से हार्ट हेल्दी बना रहता है।

पाचन तंत्र

शहद में लहसुन को भिगोकर खाने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इस तरह से डायरिया, एसिडिटी, पेट में दर्द जैसी समस्याएं नहीं होती है। पाचन तंत्र को फिट रखने के लिए रोजाना आपको शहद में लहसुन भिगोकर खाना चाहिए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.