Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

गर्म पानी से ठीक हो जाएगी कब्ज की समस्या, जानिए क्या है अचूक फायदे

कब्ज अब लोगों के लिए एक आम समस्या बनती जा रही है। खराब डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी कमियाँ कब्ज की समस्या पैदा करती है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | स्वास्थ्य - 03 December 2024

कब्ज अब लोगों के लिए एक आम समस्या बनती जा रही है। खराब डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी कमियाँ कब्ज की समस्या पैदा करती है। अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो कब्ज की समस्या से बच सकते हैं। जैसे कि कुछ बदलाव जो आहार से संबंधित हो सकते हैं। गर्म पानी पीने से आपके मल त्याग में सुधार हो सकता है और आप इस स्थिति से बाहर निकल सकते हैं।

आंतों में जमा मल 

कब्ज में गर्म पानी पीने से मल त्याग को तेज करने में मदद मिल सकती है। यह आपकी आंतों के काम को तेज़ करता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। गर्म पानी पीने से क्या होता है कि यह आंतों में जमा मल को पिघला देता है और मलाशय में दबाव बनाता है, और मल बाहर निकल जाता है। इसे ऐसे समझें कि गर्म पानी शरीर से मल जैसी गंदगी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकता है।

मल त्यागने में आसानी

गर्म पानी पीना मल को नरम करने में फायदेमंद हो सकता है। कब्ज का एक कारण कठोर मल भी है जिससे मल त्यागने में कठिनाई होती है,  ऐसे में जब आप गर्म पानी पीते हैं तो मल नरम हो जाता है और इसे त्यागने में आसानी होती है।

नींबू का रस

कब्ज में गर्म पानी पीने के नियमों का पालन करके आप इस समस्या से बच सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो रात को गुनगुना पानी पीकर सोएं। इसके अलावा आप इस पानी में नींबू का रस भी मिला सकते हैं, जिससे मल त्यागने की गति तेज हो जाती है और मल त्यागने में आसानी होती है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.