Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शिल्पा शेट्टी जैसी पाना चाहते हैं फिटनेस तो फॉलो करें ये टिप्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लोगों के बीच हमेशा अपनी फिटनेस और परफेक्ट फिगर को लेकर जानी जाती है। उनकी अदाएं देखकर हर कोई उनका फैन हो जाता है।

Advertisement
Image Credit: शिल्पा शेट्टी
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | स्वास्थ्य - 22 October 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लोगों के बीच हमेशा अपनी फिटनेस और परफेक्ट फिगर को लेकर जानी जाती है। उनकी अदाएं देखकर हर कोई उनका फैन हो जाता है। हर कोई उनके जैसी फिगर पाने के लिए काफी सोचता है, लेकिन कहीं न कहीं उनसे पीछे ही रह जाता है। ऐसे में आप भी शिल्पा शेट्टी जैसी परफेक्ट फिगर पाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं क्या है उनका पूरा फिटनेस रुटीन।


शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिनकी कमाल की एक्टिंग और शानदार फिगर है। इन दिनों शिल्पा शेट्टी भले ही ज्यादा फिल्मों में काम करती हुई दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन फिटनेस के मामले में वो हमेशा से ही आगे रही हैं। शिल्पा शेट्टी की सुबह घी से होती है। वो सुबह उठकर दो गिलास गुनगुना पानी पीने का काम करती है, लेकिन उसमें नींबू की बजाए थोड़ा सा घी डालती है। इससे उनका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। कभी-कभी वो पानी में हल्दी, सौंठ या फिर काली मिर्च भी मिलकर पीने का काम करती है।


घी खाना पसंद करती हैं शिल्पा


शिल्पा शेट्टी हमेशा हेल्दी फूड्स खाना पसंद करती है। वो अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से खूद को दूर रखने का काम करती है। वो अपने खाने में घी डालना पसंद करती है। वो मौसमी सब्जियां खाना काफी पसंद करती है। वो फल औऱ अनाज खाना को पसंद करती है जोकि उनकी बॉडी को पोषण देना का काम करती है। शिल्पा का मानना है कि शरीर के लिए भारतीय मसाले बहुत ज्यादा फायदेमंद हैं। उनका मानना है कि इंडियन फूड में शरीर को ताकत देने के सभी पोषण मौजूद हैं।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.