Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जंक फूड बना देगा बीमार, बच्चों और बूढ़ों को भी होगा नुकसान

मार्केट का जंक फूड सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है बच्चों को यह बेहद पसंद होता है। आजकल की लाइफस्टाइल में जंक फूड ने अपनी खास जगह बना ली है बच्चे ही नहीं बूढ़े भी इसे खाना पसंद करते हैं।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | स्वास्थ्य - 10 October 2024

मार्केट का जंक फूड सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है बच्चों को यह बेहद पसंद होता है। आजकल की लाइफस्टाइल में जंक फूड ने अपनी खास जगह बना ली है बच्चे ही नहीं बूढ़े भी इसे खाना पसंद करते हैं। जंक फूड में पिज़्ज़ा, बर्गर, चाऊमीन जैसी चीज हर कोई हर दिन खाता है। अगर आप भी जंक फूड खाना पसंद करते हैं, तो आपको इससे होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में जान लेना चाहिए। 

मोटापा

मोटापा एक ऐसी बीमारी है जो ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी परेशानियों को न्योता देती है। अगर आप बाहर का जंक फूड खाते हैं तो मोटापा तेजी से बढ़ जाता है। मोटापे की वजह से आपको तरह-तरह की बीमारियां लग जाती हैं। 

डायबिटीज 

आजकल डायबिटीज के बहुत मरीज हैं अगर आप जंक फूड खाते हैं, तो यह बीमारी आपको लग सकती है। अगर आप मार्केट का जंक फूड डेली खाते हैं तो डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि इसमें फाइबर की मौजूदगी बिल्कुल नहीं होती। जंक फूड खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। 

ब्लड प्रेशर 

जंक फूड हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी पैदा कर सकता है। जंक फूड खाने से सोडियम की मात्रा शरीर में अधिक हो जाती है जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी होती है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.