Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी से बढ़ जाता है कैंसर से मौत का खतरा, जानिए क्या कहता है अध्ययन?

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी से बढ़ जाता है कैंसर से मौत का खतरा, जानिए क्या कहता है अध्ययन?। English हिंदी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड छत्तीसगढ़ झारखंड दिल्ली बिहार…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | स्वास्थ्य - 26 November 2026

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी से बढ़ जाता है कैंसर से मौत का खतरा, जानिए क्या कहता है अध्ययन?।

English हिंदी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड छत्तीसगढ़ झारखंड दिल्ली बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश অসমীয়া বাংলা ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം मराठी ଓଡିଆ ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் తెలుగు ఆంధ్రప్రదేశ్ తెలంగాణ اردو लाइव राज्य भारत चैंपियन मनोरंजन ओपिनियन साइंस-टेक सुखीभव: धर्म बिजनेस खबरें अधिक लाइव ETV Bharat / health

6 Min Read टेस्टोस्टेरोन में कमी को अक्सर उम्र बढ़ने की एक सामान्य प्रक्रिया मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है. थकान, कामेच्छा में कमी, मांसपेशियों का नुकसान और मूड में बदलाव को अक्सर काम के तनाव या बढ़ती उम्र का नतीजा मान लिया जाता है. लेकिन नई रिसर्च बताती है कि टेस्टोस्टेरोन का कम लेवल किसी आदमी की लंबे समय की हेल्थ और कैंसर से मरने के उसके रिस्क के बारे में भी संकेत दे सकता है.

कई देशों में की गई एक बड़ी स्टडी, जो 2026 में 'द लैंसेट हेल्दी लॉन्गेविटी' (The Lancet Healthy Longevity) में प्रकाशित हुई थी, उसमें पाया गया कि जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम था, उनमें सबसे अधिक टेस्टोस्टेरोन स्तर वाले पुरुषों की तुलना में कैंसर से मरने का खतरा 18 फीसदी अधिक था. मतलब, जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर सबसे कम होता है, उनमें सबसे अधिक स्तर वाले पुरुषों की तुलना में कैंसर से मरने का सापेक्ष जोखिम 18 फीसदी अधिक होता है. ये नतीजे बताते हैं कि केवल अलग-अलग लक्षणों पर ध्यान देने के बजाय, शरीर के हार्मोनल स्वास्थ्य को समझना भी जरूरी है.

यह रिसर्च इंटरनेशनल एंड्रोजन्स इन मेन स्टडी (AIMS) का हिस्सा थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड स्टेट्स और यूरोप में 11 लॉन्ग-टर्म स्टडीज में हिस्सा लेने वाले 26,000 से ज्यादा पुरुषों के हेल्थ डेटा को देखा गया. रिसर्चर्स ने जीवन के शुरुआती दौर में मापे गए हार्मोन लेवल की तुलना बाद के वर्षों में सामने आए कैंसर के मामलों और मौतों से की.विश्लेषण से पता चला कि जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर सबसे निचले 20 फीसदी (lowest one-fifth) में था, उनमें सबसे ऊंचे 20 फीसदी (highest one-fifth) वाले पुरुषों की तुलना में कैंसर से मरने की संभावना 18 फीसदी अधिक थी. यह संबंध तब और भी स्पष्ट हो गया जब टेस्टोस्टेरोन का स्तर 8.6 nmol/L से नीचे गिर गया.

सेक्सुअल हेल्थ के अलावा टेस्टोस्टेरोन क्यों महत्वपूर्ण है? मुंबई के एक वरिष्ठ मेडिकल और पीडियाट्रिक हेमेटो-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आशीष जोशी का कहना है कि टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में मुख्य सेक्स हार्मोन है. यह मसल्स बनाने, हड्डियों की मजबूती बनाए रखने, रेड ब्लड सेल्स बनाने, सेक्सुअल फंक्शन को सपोर्ट करने और पूरी मेटाबोलिक हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है. कभी-कभी, टेस्टोस्टेरोन का लेवल बहुत कम हो सकता है, जो किसी अंदरूनी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है.

डॉ. आशीष जोशी का कहना है कि टेस्टोस्टेरोन की कमी को केवल यौन क्षमता या उम्र बढ़ने से जुड़ी समस्या के रूप में नहीं देखना चाहिए. इसे पुरुष के संपूर्ण स्वास्थ्य के नजरिए से देखा जाना चाहिए.

मूड खराब रहना, मांसपेशियों की ताकत कम होना, शरीर में फैट बढ़ना, लगातार थकान महसूस होना, यौन इच्छा में कमी और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (लिंग में तनाव न आना) टेस्टोस्टेरोन की कमी के लक्षण हैं. लेकिन ये लक्षण केवल हार्मोनल समस्याओं तक ही सीमित नहीं हैं. ये डायबिटीज, थायरॉइड की समस्या, मोटापा, नींद से जुड़ी दिक्कतों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं.

भारतीय पुरुषों के लिए यह जानकारी क्यों है महत्वपूर्ण? डॉ. आशीष जोशी बताते हैं कि भारत में, जीवनशैली से जुड़ी समस्याएं (जैसे मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज, शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहना और पर्याप्त नींद न लेना) जनस्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती हैं. ये फैक्टर्स टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी प्रभावित कर सकते हैं. डायबिटीज या मेटाबॉलिक विकारों वाले पुरुषों को (खासकर वे जिनका पेट का मोटापा ज्यादा है) लगातार दिखने वाले लक्षणों को सिर्फ 'उम्र बढ़ने का एक सामान्य हिस्सा' मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह अध्ययन यह साबित नहीं करता कि टेस्टोस्टेरोन की कमी सीधे तौर पर कैंसर का कारण बनती है. बल्कि, यह बताता है कि टेस्टोस्टेरोन का कम स्तर अन्य छिपे हुए स्वास्थ्य जोखिमों का संकेत हो सकता है. इससे ऐसे पुरुषों की पहचान करने में मदद मिल सकती है, जिन्हें अधिक विस्तृत मेडिकल जांच की आवश्यकता हो सकती है.

क्या इसका मतलब यह है कि पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट लेना चाहिए? डॉ. आशीष जोशी का कहना है कि हमेशा ऐसा नहीं है. शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि इन नतीजों का यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से कैंसर को रोका जा सकता है. अध्ययन में टेस्टोस्टेरोन के प्राकृतिक स्तर और प्रोस्टेट कैंसर होने के जोखिम के बीच कोई स्पष्ट संबंध नहीं मिला है.

जिन पुरुषों को ऐसे लक्षण दिखाई दें, उन्हें डॉक्टर से बात करनी चाहिए और अपनी उचित जांच करानी चाहिए. टेस्टोस्टेरोन के स्तर की जांच आमतौर पर ब्लड टेस्ट के जरिए की जाती है, और डॉक्टर अक्सर सही निदान (diagnosis) के लिए सुबह के समय एक से अधिक सैंपल लेते हैं. यदि इलाज की आवश्यकता होती है, तो यह समस्या के मूल कारण और व्यक्ति के स्वास्थ्य की पूरी जांच पर आधारित होना चाहिए.

डॉ. आशीष जोशी के अनुसार, मुख्य बात यह है कि हार्मोनल स्वास्थ्य को 'प्रिवेंटिव केयर' (बीमारी से बचाव के लिए की जाने वाली देखभाल) का हिस्सा होना चाहिए. खुद से सप्लीमेंट खरीदने या दवा लेने के बजाय, पुरुषों को नियमित हेल्थ चेक-अप कराने, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने, स्वस्थ वजन बनाए रखने, पर्याप्त नींद लेने और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेने पर ध्यान देना चाहिए.

स्रोत के मुताबिक: https://www.sciencedaily.com/releases/2026/11/261104012301.htm

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सुझाव केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं. हम यह जानकारी वैज्ञानिक शोध, अध्ययनों और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की अनुशंसाओं के आधार पर प्रदान कर रहे हैं. इन सुझावों का पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना सर्वोत्तम होगा.)

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Jynto ( more from this user ), Wikimedia Commons, CC0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement