Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सुबह का नाश्ता करने का सही समय, नहीं तो बिगड़ सकती है सेहत

सेहत को सही रखने के लिए समय-समय पर और हेल्दी खाना बहुत जरूरी है। इस तरह से दुगना फायदा मिलता है और दिन भर शरीर एनर्जेटिक बना रहता है।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | स्वास्थ्य - 19 September 2024

सेहत को सही रखने के लिए समय-समय पर और हेल्दी खाना बहुत जरूरी है। इस तरह से दुगना फायदा मिलता है और दिन भर शरीर एनर्जेटिक बना रहता है। अगर आप खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का डाइट प्लान बना लीजिए। फिलहाल, सुबह के नाश्ते में कौन सी चीज नहीं खानी चाहिए इसके बारे में बताया जाएगा। सुबह-सुबह आपको सही समय पर नाश्ता करना चाहिए, ताकि आपको भरपूर फायदा मिले और आपका शरीर स्वस्थ रहे। 

9 बजे के बाद नाश्ता क्यों है हानिकारक ?

सुबह का नाश्ता शरीर के लिए बहुत जरूरी और सेहतमंद होता है। अगर आप इस नाश्ते को थोड़ा लेट यानी की 9 बजे के बाद करते हैं तो यह हानिकारक हो जाता है। हेल्थ को लेकर जो लोग अलर्ट रहते हैं वह नाश्ते को कभी भी स्किप नहीं करते, नाश्ता शरीर को एनर्जी देने के लिए जरूरी है। अगर आपको किसी वजह से नाश्ता करने में लेट हो जाता है, तो आपकी पाचन प्रक्रिया खराब हो जाती है इसलिए अगर नाश्ते में लेट हो जाए, तो आप कुछ हल्का-फुल्का खाएं।

क्या है नाश्ते का सही समय ?

आपको सुबह 9 बजे नाश्ता कर लेना चाहिए अगर आप इसके बाद नाश्ता करते हैं, तो सेहत को नुकसान होता है। सुबह का नाश्ता करने से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। इस तरह से आप सारे काम करने में सक्षम रहते हैं। सुबह के नाश्ते में आपको लो फैट और हाई प्रोटीन डाइट लेना चाहिए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.