Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सर्दियों में जरूर खाएं साग, मिलते हैं कई फायदे

सर्दियों के मौसम में बीमार होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपको साग जरूर खाना चाहिए।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | स्वास्थ्य - 26 November 2024

सर्दियों के मौसम में बीमार होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपको साग जरूर खाना चाहिए। इसमें आप पालक, मेथी या फिर सरसों का साग खा सकते हैं। इनमें पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सर्दियों के मौसम में आपको स्वस्थ रखते हैं। लोगों को सरसों की साग बहुत पसंद आती है, लेकिन यह मुंह के स्वाद के अलावा बीमारियों से भी दूर रखने का काम करती है।

इम्यूनिटी सिस्टम

इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग बनाने के लिए भरपूर मात्रा में आपको साग खाना चाहिए। साग में विटामिन सी पाया जाता है जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। अगर आप चाहे तो इसे मक्के या बाजरे की रोटी के साथ खा सकते हैं स्वाद बढ़ जाता है।

पाचन

अगर आपको पाचन संबंधित बीमारी है तो आप इस मौसम में साग खाकर कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए सरसों का साग खाना एक अच्छा उपाय है। सेहत के लिहाज से आप पूरी सर्दी एकदम फिट रहेंगे।

खून की कमी

अगर आपके शरीर में खून की कमी हो रही है तो सरसों का साग खून बढ़ाने का काम करता है। साग में आयरन की भरपूर मात्रा होती है फोलिक एसिड होता है जो शरीर में ब्लड सेल्स को बनाता है। यह सर्दियों के मौसम में होने वाली बीमारियों से भी दूर रखता है।

हड्डियों को करें मजबूत

साग खाने से आपकी हड्डियां भी मजबूत हो जाती है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम और विटामिन जरूरी होता है जो साग से मिलता है। अगर आपकी हड्डियों में भी दर्द रहता है तो आपके लिए यह बहुत अच्छा डाइट प्लान होगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.