Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Sugar vs Exercise: क्या एक्सरसाइज़ से गिरती है शुगर? जानें सच्चाई !

क्या एक्सरसाइज़ से गिरती है शुगर, जानें A1C Control का असली फॉर्मूला!

Advertisement
Instafeed.org

By Priyanka Giri | Faridabad, Haryana | स्वास्थ्य - 21 November 2025

A1C एक blood test है जो पिछले 2-3 महीनों में आपके average blood sugar level के स्तर को मापता है आज हम बात करेंगे एक ऐसे सवाल की, जो हर डायबिटिक मरीज और उनके परिवार के मन में घूमता रहता है— क्या व्यायाम करने से ब्लड शुगर वाकई कम होती है? और उससे भी बड़ा सवाल…क्या A1C को भी सिर्फ एक्सरसाइज़ से कंट्रोल किया जा सकता है? दोस्तों, जवाब है — हां… बिल्कुल! लेकिन कैसे और कितना, यही सच्चाई आज हम आपको इस वीडियो में बताएंगे।

1: एक्सरसाइज़ से शुगर क्यों गिरती है?

जब आप चलते हैं दौड़ते हैं योग करते हैं या हल्का-फुल्का स्ट्रेचिंग भी करते हैं, आपके शरीर की मांसपेशियाँ ग्लूकोज़ को एनर्जी में बदलने लगती हैं। और सबसे खास बात— इस प्रक्रिया के लिए शरीर को इंसुलिन की ज़रूरत कम पड़ती है। इसीलिए डॉक्टर्स अक्सर कहते हैं—"30 मिनट की वॉक दवाई से कम नहीं होती!"

2: किस तरह का व्यायाम ज्यादा असरदार?

शुगर लेवल कंट्रोल करने में तीन तरह के व्यायाम सबसे ज्यादा असर करते हैं:

1️⃣ ब्रिस्क वॉक / हल्की जॉगिंग

दिन में 30 मिनट… ब्लड शुगर को खाना खाने के बाद आने वाले स्पाइक्स से बचाता है।

2️⃣ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

डम्बल्स, रेज़िस्टेंस बैंड या बॉडीवेट एक्सरसाइज़ ये मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और मांसपेशियाँ जितनी बड़ी, ग्लूकोज़ बर्न होने की क्षमता उतनी ज्यादा!

3️⃣ योग और प्राणायाम

सिर्फ शुगर ही नहीं, नाव भी घटाते हैं — और तनाव ही इंसुलिन रेसिस्टेंस का बड़ा कारण है।

3: क्या एक्सरसाइज़ A1C को कम करती है?

अब सबसे बड़ा सवाल A1C, यानी 3 महीने का पूरा ब्लड शुगर औसत। क्या सिर्फ एक्सरसाइज़ से ये कंट्रोल होता है?  शोध बताते हैं कि नियमित व्यायाम करने से A1C में 0.5% से 1% तक की कमी आ सकती है। यह कमी छोटी नहीं – एक मजबूत दवाई जितनी असरदार! अगर कोई व्यक्ति

✔ रोज़ वॉक करे

✔ हफ्ते में 2–3 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जोड़े

✔ खाना खाने के बाद 10–15 मिनट टहल ले=

तो सिर्फ 3 महीने में A1C में सुरक्षित, प्राकृतिक और स्थायी सुधार दिखता है।

4: कब दिखेंगे नतीजे?

व्यायाम शुरू करने के पहले ही दिन, खासकर खाने के बाद की वॉक, आपके शुगर लेवल को तुरंत 20–40 mg/dl तक गिरा सकती है। लेकिन A1C में बदलाव दिखता है लगातार 3 महीनों की मेहनत के बाद। यह कोई जादू नहीं है, ये है निरंतरता की ताकत।

5: किन बातों का ध्यान ज़रूरी है?

✔ खाली पेट बहुत भारी एक्सरसाइज़ ना करें।

✔ अगर आप इंसुलिन या शुगर कम करने की दवाई लेते हैं, तो हाइपोग्लाइसीमिया से बचने के लिए डॉक्टर की गाइडेंस ज़रूरी है।

✔ 30 मिनट लगातार नहीं मिलते? तो 10-10 मिनट करके तीन बार भी कर सकते हैं।

✔ “पोस्ट मील वॉक” यानी खाने के बाद 10 मिनट— शुगर कंट्रोल का सबसे आसान तरीका।

अब जवाब बिल्कुल साफ है—हाँ! व्यायाम ब्लड शुगर को कम भी करता है और A1C को बेहतर भी बनाता है। यह दवाओं की जगह नहीं लेता, लेकिन— दवाओं का असर दोगुना ज़रूर कर देता है। शुगर को कंट्रोल करने का असली राज़ ना बहुत कठिन है, ना बहुत महंगा बस— 30 मिनट की रोज़ की आदत आपके A1C को बदल सकती है, और आपकी ज़िंदगी भी !

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.