Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, ठंड का नहीं रहेगा नामोंनिशान

10 साल से कम उम्र के बच्चों को ठंड ना लगे, इसके लिए बच्चों में इम्युनिटी बढ़ाना जरुरी है। सर्दियों में बच्चों के खानपान का खास ख्याल रखना जरुरी होता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | स्वास्थ्य - 04 December 2024

ठंड का मौसम वाकई काफी मजेदार होता है लेकिन इसमें हम सचेत ना रहें तो दिक्कतें भी आ सकती है। इस मौसम में बच्चों पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। ठंड के मौसम में सर्दी-जुखाम होने के आसार बढ़ जाते है। 10 साल से कम उम्र के बच्चों को ठंड ना लगे, इसके लिए बच्चों में इम्युनिटी बढ़ाना जरुरी है। सर्दियों में बच्चों के खानपान का खास ख्याल रखना जरुरी होता है। बच्चों को खाने में हरी सब्जियां ज्यादा दें, जैसे कि टमाटर और ब्रोकली. विटामिन सी वाले सिट्रस फल खाने को दें। विटामिन-सी से बच्चों को ठंड से रिकवरी जल्दी होती है।


रिसर्च में बताया गया है कि बच्चों की सोने की अवधि भी ज्यादा होनी चाहिए वैसे में सर्दी-जुखाम होने की संभावनाएं कम होती है। ऑस्ट्रेलिया में जो बच्चों पर गाइडलाइन्स जारी किए गए हैं, उसके अनुसार बच्चों को 11 से 14 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए। इसके बाद आता है बच्चों को खेलने की आजादी दी जाए। सुनने में तो ये अटपटा लगता है पर यब सच है कि बच्चे जितना ज्यादा खेलेंगे, उतना ज्यादा इम्युन सिस्टम बढ़ेगा. बच्चों को हमेशा साफ-सुथरा रखें. गरम कपड़ें हमेशा पहना कर रखें।


बच्चों को जरूर पहनाएं गर्म कपड़े


इसके अलावा बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। गर्म कपड़ों की लेयरिंग कराएं. मोटा स्वेटर पहनाने की जगह, बनियान या शर्ट के ऊपर टीशर्ट और फिर पजामा पहनाएं। ज़्यादा ठंड हो, तो वार्मर या स्वेटर भी पहना सकते हैं। दिन में और सोते समय हल्के कपड़े पहनाएं। बच्चों को यदि ठंड लगती है तो डॉक्टर के पास जरूर दिखाएं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.