Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इन चीजों से शरीर में बढ़ता है बैड़ कोलेस्ट्ऱॉल का खतरा, भूलकर भी न करें ये गलतियां

आपके शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा जरूरी माना जाता है। हार्ट के लिए ये काफी ज्यादा खतरनाक होता है। हमारे शरीर में बैड और गुड़ दोनों तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | स्वास्थ्य - 04 November 2024

आपके शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा जरूरी माना जाता है। हार्ट के लिए ये काफी ज्यादा खतरनाक होता है। हमारे शरीर में बैड और गुड़ दोनों तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं। बैड या फिर हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से स्ट्रोक,हार्ट अटैक, टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जो लोग अपने खाने पीने का ख्याल नहीं रखते हैं उन्हें इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में शरीर के अंदर बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती हुई दिखाई देती है। आइए आपको बताते हैं कि किन फुड्स को खाने से होती है बैड कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी परेशानी।


पैक्ड फूड्स का नुकसान


बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं। जोकि शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे खाने में ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। जोकि शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ाती है। आपको इस्तेमाल बिल्कुल ही बंद कर देना चाहिए।


मिठाई से बनाएं दूरी


मीठा खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। चीनी से बनी चीजें खाने से नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। जोकि आपके लिए कई बीमारियां पैदा करने का काम कर सकता है। ऐसे में आप केक, कुकीज या फिर मिठाई खा रहे हैं तो तुरंत ही आपको ये आदत बदलनी चाहिए।


धूम्रपान


स्मोकिंग आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। क्योंकि ये चीज अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को शरीर में कम कर देता है। साथ ही बैड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.