Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

18 भारतीयों ने कॉमनवेल्थ में जीता पदक, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक भारतीय खिलाड़ी 18 मेडल जीत चुके हैं. इन 18 पदकों में से 5 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य हैं.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 04 August 2022

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक भारतीय खिलाड़ी 18 मेडल जीत चुके हैं. इन 18 पदकों में से 5 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य हैं. भारोत्तोलकों ने भारत को सर्वाधिक पदक दिलाए हैं. भारत को इस खेल से कुल 10 पदक मिले हैं. वर्तमान में भारत राष्ट्रमंडल खेलों 2022 पदक तालिका में सातवें स्थान पर है.

भारतीय खिलाड़ी 18 मेडल जीत चुके

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक भारतीय खिलाड़ी 18 मेडल जीत चुके हैं. इन 18 पदकों में से 5 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य हैं भारोत्तोलकों ने भारत को सर्वाधिक पदक दिलाए हैं. भारत को इस खेल से कुल 10 पदक मिले हैं. वर्तमान में भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 पदक तालिका में सातवें स्थान पर है. गुरदीप सिंह ने भारोत्तोलन 109 किग्रा + भार वर्ग में 390 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता. यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में भारत का 10वां पदक है.

सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीता

स्क्वैश के पुरुष एकल में सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीता. वह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत को स्क्वैश में पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप को 11-6, 11-1, 11-4 से हराया. भारोत्तोलन में पुरुषों के 109 किग्रा वर्ग में लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीता. उन्होंने कुल 355 किग्रा भार उठाकर यह पदक जीता.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.