Story Content
पाकिस्तान को जल्द ही
अरबों का खजाना मिलने की उम्मीद है जिससे
उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। सिंधु नदी के जल में यह विशाल खजाना दबा
है जो नदी भारत से पाकिस्तान की ओर बहती है। आपको
बता दे कि पाकिस्तान ने सिंधु नदी में Reserve Gold की खोज की है। जिसकी कीमत
लगभग 600 अरब पाकिस्तानी रुपया बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार
सिंधु नदी में सोने का भंडार मिला है। इस Reserve Gold का अनुमान 32.6 मीट्रिक टन
बताया जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान की सरकार ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
लेकिन यह खबर देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान को
सोना मिलने से उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है।
पाकिस्तानी भूवैज्ञानिक
पाकिस्तानी
भूवैज्ञानिकों ने हाल ही में एक बड़े सोने के भंडार की खोज की है, जिसकी कीमत लगभग 600 अरब पाकिस्तानी रुपये बताई जा रही है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंधु नदी में पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के
अटक प्रांत में यह सोने की खान मिली है। बताया जा रहा है कि सर्दियों में सिंधु जल
का स्तर कम होने पर आस-पास के स्थानीया लोग सोने के कण जमा करते हैं।
यह खजाना पाकिस्तान के
लिए एक वरदान साबित हो सकता है। वर्तमान में पाकिस्तान को आर्थिक संकट का सामना
करना पड़ रहा है. और इसे अपने आर्थिक विकास के लिए विदेशी सहायता
और ऋणों पर निर्भर रहना पड़ता है। यदि यह खजाना वाकई इतना विशाल है, तो पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति में भारी सुधार हो सकता है।




Comments
Add a Comment:
No comments available.