Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली के मुस्तफाबाद में बिल्डिंग गिरने से 4 की मौत, रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद में एक बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आई है। यहां पर 4 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 4 लोग मलबे से बरामद किए गए हैं।

Advertisement
Image Credit: गिरी इमारत
Instafeed.org

By Taniya Singh | Delhi, Delhi | खबरें - 19 April 2025

दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद में एक बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आई है। यहां पर 4 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों के शव मलबे से बरामद किए गए हैं। इस हादसे में 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल 4 शवों को एनडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मलबे से निकाला है। बचाव दल की तरफ से राहत का काम इस वक्त जारी है।

दरअसल न्यू मुस्तफाबाद के शक्ति विहार में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना शुक्रवार और शनिवार की रात 2:50 बजे हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत फायर टेंडर और एनडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल पर भेजा। राहत कार्य में 40 से अधिक बचावकर्मी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने जानकारी दी कि उन्हें सुबह लगभग 2:50 बजे एक भवन के ढहने की सूचना प्राप्त हुई। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि पूरी इमारत गिर चुकी है और कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

इस तरह गिरी इमारत और फंसे लोग

मृतकों में से एक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने कहा, "इमारत रात करीब 2.30-3 बजे गिरी। यह चार मंजिला इमारत थी। मेरे दो भतीजे मर गए हैं। मेरी बहन, बहनोई और भतीजी भी घायल हैं। वे जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।" इसके अलावा इमारत ढहने की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "यहां दो पुरुष, दो बहुएं, उनके परिवार और किराएदार रहते हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.