Hindi English
Login
Image
Image
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली में स्कूल जा रही 12 वीं की छात्रा पर फेंका एसिड, CCTV फुटेज आया सामने

दिल्ली पुलिस को करीब 9 बजे छात्रा पर तेजाब फेंकने की इस घटना की सूचना मिली. छात्रा की उम्र 17 साल बताई जा रही है. वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी.

Advertisement
Instafeed.org

By विपिन यादव | खबरें - 14 December 2022

दिल्ली में एक छात्रा पर बाईक सवार दो लड़कों ने तेजाब फेक दिया, दरअसल यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता अपने छोटी बहन को स्कूल छोड़ने जा रही थी. इसी वक्त दो नकाबपोश युवकों ने उन पर एसिड फेंक दिया. छात्रा को सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के की लड़की से पहले से ही जान पहचान थी. मामला द्वारका के मोहन गार्डन का बताया जा रहा है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. 

दिल्ली पुलिस को करीब 9 बजे छात्रा पर तेजाब फेंकने की इस घटना की सूचना मिली. छात्रा की उम्र 17 साल बताई जा रही है. वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी. तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया. इस मामले में छात्रा ने दो लड़कों पर शक जताया है. परिवार के मुताबिक लड़की के चेहरे और आंखों में तेजाब गया है. पीड़ित छात्रा ने किसी भी लड़के के परेशान करने की बात नहीं की है. 

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने 

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें दिखाई दे रहा है कि दो बाइक सवार लड़कों ने सुबह 7 बजकर 29 मिनट पर घर से स्कूल जा रही एक छात्रा पर एसिड फेंक दिया. जिससे छात्रा का चेहरा बुरी तरह झुलस गई. फुटेज में दिख रहा है कि एसिड फेंकने के बाद बाइक सवार लड़के फरार हो जाते हैं. 

महिला आयोग ने लिया संज्ञान 

इस घटना को सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष स्वाती मालीवाल संज्ञान लिया है. उन्होंने ट्वीट कर बताया की द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका. हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है. बेटी को इंसाफ दिलाएंगे. दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है. कब जगेंगी सरकारें? 


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.