Story Content
देश में जब से गर्मी की शुरुआत हुई है तब से लोगों की हालत खराब होती हुई नजर आ रही है। देश के कई हिस्सों में अप्रैल के महीने में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस तापमान को देखने के बाद कई लोगों की हालत खराब होती हुई नजर आ रही है। वो ये सोचने पर मजूबर हो रखे हैं कि यदि अभी से ये हाल है तो मई और जून में तो भयानक स्थिति पैदा हो जाएगी। भारत में रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए भीषण गर्मी का जल्दी आना एक खतरनाक असलियत बन गया है।
मौसम निभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों छत्तीसगढ़ भयंकर गर्मी का प्रकोप झेलेगा। मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है क्योंकि इस तपती गर्मी से लोगों के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ेगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में लू जैसे हालात बने हैं। हीट वेव की वजह से इन इलाकों का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की बात कही गई है।
3 साल में सबसे ज्यादा तापमान
इसके अलावा आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में रविवार को पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले दिल्ली में इतना अधिक न्यूनतम तापमान 2022 में रिकॉर्ड किया गया था। जब पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत से 38 प्रतिशत के बीच रहा।




Comments
Add a Comment:
No comments available.