Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

VIDEO: जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जूते में डालकर पी बीयर, वीडियो आया सामने

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी का जमकर इजहार कर रहे हैं. इसी कड़ी में ICC ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 15 November 2021

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने सात गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का ज्यादातर फॉर्मेट में खिताब जीतने का सपना साकार हो गया. 


ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी का जमकर इजहार कर रहे हैं. इसी कड़ी में ICC ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कंगारू खिलाड़ी अपने जूते उतारते हैं और फिर बीयर पीते नजर आ रहे हैं. वीडियो में मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू समेत वेड समेत ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़े: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात के चलते एक हफ्ते के लिए स्कूल बंद

ऑस्ट्रेलिया में है ये पुरानी प्रथा

जूतों में बीयर पीना आस्ट्रेलियाई लोगों का पुराना रिवाज है. इस प्रथा को शुई के नाम से जाना जाता है. ज्यादातर समय जूतों में बीयर डाली जाती है, हालांकि कुछ लोग इसमें शराब मिलाकर भी पीते हैं. साल 2016 में मोटरसाइकिल रेसर जैक मिलर ने अपनी जीत की खुशी में ऐसा जश्न मनाया था. बाद में, फॉर्मूला ग्रां प्री के सितारे और ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी इसी तरह से जीत का जश्न मनाने लगे.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement