Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आज होगी अनंत राधिका की शादी, मुंबई के लिए पहुंच रहे हैं मेहमान

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी आज 12 जुलाई को हो हो रही है। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत के कई मेहमान इकट्ठा होने वाले हैं।

Advertisement
Image Credit: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 12 July 2024

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी आज 12 जुलाई को हो हो रही है। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत के कई मेहमान इकट्ठा होने वाले हैं। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट आज सात फेरे लेंगे इससे पहले ग्रह शांति पूजा की गई जिसमें दुल्हनिया राधिका ने व्हाइट साड़ी पहनी। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में मुकेश अंबानी मेहमानों की खास खातिरदारी करने वाले हैं।

मुकेश अंबानी ने खर्च किए करोड़ों रुपए

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में करोड़ों रुपए का खर्चा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, प्री-वेडिंग फंक्शन में 1000 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे जो जामनगर में सेलिब्रेट किया गया था। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की दूसरी प्री-वेडिंग फंक्शन इटली में सेलिब्रेट की गई थी जहां पर बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। इस फंक्शन में मुकेश अंबानी ने 500 करोड़ रुपए खर्च किए थे। 

मेहमानों को देंगे रिटर्न गिफ्ट

अनंत राधिका को वीवीआईपी गेस्ट से कई सारे तोहफे मिले हैं। अब मुकेश अंबानी गेस्ट को रिटर्न गिफ्ट देने वाले हैं। मुकेश अंबानी मेहमानों को करोड़ों की घड़ी गिफ्ट में देने वाले हैं, जिसकी जिम्मेदारी स्वदेशी कंपनी को दी गई है। इसके अलावा अन्य गेस्ट के लिए कश्मीर, बनारस और राजकोट से गिफ्ट मंगाए हैं।

शादी में होगा इतना खर्चा

आज अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी है आज के दिन मुकेश अंबानी जी खोलकर खर्च करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, ग्रैंड वेडिंग का खर्चा 3000 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं, मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट और प्लेन किराए पर लिए गए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की यह शादी दुनिया की सबसे बड़ी शादी होने वाली है, जिसकी गवाह पूरी दुनिया होगी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.