Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

यूपी में छेड़खानी के आरोप में कांग्रेसी नेता की पिटाई, प्रियंका गांधी संग नजर आई तस्वीर

कांग्रेस के एक और नेता ने पार्टी के लोगों की मुसीबत बढ़ दी है। ये काम अनुज मिश्रा ने किया है, जिनकी देखिए कैसे सारेआम लड़कियों ने कर डाली जमकर पिटाई।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 03 November 2020

वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है कि हमारे देश के नेता अपने अच्छे कामों की वजह से कम लेकिन विवादों में हमेशा रहने की वजह से जाने जाते हैं। इस मामले में बीजेपी पार्टी की बात की जाए या फिर कांग्रेस की हर कोई आगे हैं। इसके अलावा ऐसी कई पार्टियों के नेता होते हैं जोकि अपनी हरकतों की वजह से पार्टी पर ही सवाल खड़ा कर देने का काम करते हैं। उन्हीं में से एक है कांग्रेस नेता अनुज मिश्रा जिन्हें यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस जालौन के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को सोमवार के दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। 

कांग्रेस नेता को पहले एक सेशन कोर्ट के सामने पेश किया गया और बाद में उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अनुज मिश्रा अब 14 दिनों तक उरई जिला कारागार में रहने वाले हैं। पूरी घटना एक टेप में रिकॉर्ड हो गई जिसमें रविवार के दिन दो महिलाएं अनुज मिश्रा पर जमकर जूतों की बरसात कर रही थी। ये वो महिलाएं थी जिसने कांग्रेस नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ऐसा करके महिलाओं ने कांग्रेस नेता को कभी न भूलने वाला पाठ जमकर पढ़ाया।  इसके बाद हमेशा अपने वादों की तरह नेता जी अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार करते हुए नजर आए। नेता का ये दावा है कि यह एक साजिश है और कहानी में राजनीतिक स्थिति और लेन-देन के एंगल को फिट करने का प्रयास किया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है।

अब किस धारा के तहत केस दर्ज किया गया है आइए उसके बारे में भी जान लेते हैं। यौन उत्पीड़न का ये मामला आईपीसी की धारा 354 के तहत दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता का वीडियो सामने आने के बाद उरई सर्किल अधिकारी संतोष कुमार का कहना था कि इस मामले में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे को कई सालों से जानती हैं और हम मामले की जांच कर रहे हैं।

इस पूरी घटना पर बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। कांग्रेस नेता की पिटाई का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा। इतना ही नहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने भी ट्विटर पर वीडियो शेयर किया और लिखा, "जालौन हाथरस से कुछ ही घंटे की दूरी पर स्थित है, प्रियंका गांधी जी कृपया अपना वाहन निकालें और अपने जिलाध्यक्ष से पूछें कि वह महिलाओं और लड़कियों को परेशान करना बंद करेंगे। " वहीं, एक मीडिया कर्मी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें कांग्रेस नेता अनुज मिश्रा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संग खड़े हुए नजर आए हैं। इस चीज को लेकर भी लोग काफी ज्यादा सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.