Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

गुरुग्राम में करोड़ों के जीएसटी में हेराफेरी, 2 सीए पुलिस की गिरफ्त में

यह मामला सामने आते ही पुलिस के इस कार्रवाई से चार्टर्ड एकाउंटेट एसोसिएशन नाराज है. कई चार्टर्ड अकाउंटेंट ने गुरुग्राम के सेक्टर 32 स्थित जीएसटी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया.

Advertisement
Instafeed.org

By Skandita | खबरें - 20 May 2022

साइबर सिटी गुरूग्राम में जीएसटी में 15 करोड़ रुपये का रिफंड करने के नाम पर गड़बड़झाला करने का मामला सामने आया है. इस मामले में GST विभाग ने 2 चार्टर्ड एकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है. दोनो चार्टर्ड एकाउंटेंट को गुरूवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें : ट्रेन में जुगाड़ लगाकर मस्त निंद फरमाता शक्स

आपको बता दें यह मामला सामने आते ही पुलिस के इस कार्रवाई से चार्टर्ड एकाउंटेट एसोसिएशन नाराज है. कई चार्टर्ड अकाउंटेंट ने गुरुग्राम के सेक्टर 32 स्थित जीएसटी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया. दरअसल कारोबारी के दो वकीलों द्वारा जीएसटी विभाग में लगभग 15 करोड़ का रिफंड डाला गया था.

जिस पर कारोबारी को 15 से 20 दिन में यह रिफंड मिल गया था. लेकिन जीएसटी विभाग का आरोप है कि जीएसटी में गड़बड़झाला करके यह रिफंड लिया गया है. इसी को लेकर विभाग ने 2 सीए को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन दूसरी और उनके पक्ष में कई चार्टर्ड अकाउंटेंट आए और उन्होंने विरोध किया.वैसे बता दें, GST चोरी का यह खेल बल्लभगढ़ से शुरु हुआ था.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement