विदाई से पहले दूल्हे के सामने दुल्हन ने स्टाइल में खाया गुटखा, देखने वालों की छूट गई हंसी

जब दुल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ घर जाने के लिए तैयारी में जुटा था उस वक्त दूल्हा खड़े होकर किसी को कॉल कर रहा था। तभी दुल्हन अपने हाथ में गुटखा निकलती है और फिर उसको मिलती है और अपने पति के सामने ही खा जाती है।

  • 201
  • 0

राजस्थान से एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। राजस्थान के बारां में 26 मई को एक सामूहिक विवाह का कार्यक्रम रखा गया था। इसके अंदर 2 हजार 222 जोड़ों ने शादी की थी। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है। बारां मे सम्मेलन को सफल और यादगार बनाने के लिए हर तरह की तैयारियां की गई थी। शादी की रस्में भी पूरी विधि-विधान के साथ की गई। इस दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। 

शादी के बाद जब विदाई की बारी आई तो एक दुल्हन ने अपने ससुराल जाने से पहले कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। सभी लोग दुल्हन की हरकत देखकर जोर-जोर से रोने लगे। जब दुल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ घर जाने के लिए तैयारी में जुटा था उश वक्त दूल्हा खड़े होकर किसी को कॉल कर रहा था। तभी दुल्हन अपने हाथ में गुटखा निकलती है और फिर उसको मिलती है और अपने पति के सामने ही खा जाती है। 

शख्स ने वायरल किया वीडियो

पास ही गाड़ी में एक शख्स बैठा हुआ था जिसने दुल्हन को गुटखा खाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वक्त सोशल मीडिया पर दुल्हन का वीडियो जंगल में लगी आग की तरह तेजी से फैल रहा है। दूसरी तरफ एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें फेरे के दौरान एक युवक की प्रेमिका वहां पर आ धमकी। उसने शादी का जमकर विरोध किया। हंगामा तक खड़ा हो गया।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT