Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

यूपी में महिला सुरक्षा के लिए आया बड़ा प्रस्ताव, पुरुषों पर लगाएं ये लगाम

महिलाओं को बैड टच और पुरुषों के बुरे इरादों से महिलाओं को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने एक प्रस्ताव जारी किया है, जिसके मुताबिक पुरुषों को महिलाओं के कपड़े नहीं सिलने चाहिए और न ही उनके बाल काटने चाहिए।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | खबरें - 08 November 2024

महिलाओं को बैड टच और पुरुषों के बुरे इरादों से महिलाओं को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने एक प्रस्ताव जारी किया है, जिसके मुताबिक पुरुषों को महिलाओं के कपड़े नहीं सिलने चाहिए और न ही उनके बाल काटने चाहिए। इससे जुड़ी बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को समर्थन किया है। इस प्रस्ताव को महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने रखा है।


दरअसल 28 अक्तूबर के दिन महिला आयोग की एक बैठक के बाद ऐसे कई सुझाव सामने आए, जिनमे पुरुषों को महिलाओं का नाप लेने की अनुमति नहीं देना और शॉप पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात रखी गई है। महिला आयोग बाद में राज्य सरकार से इस संबंध में कानून बनाने का अनुरोध करेगा। महिला आयोग के नियमों का पालन करवाना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।


जिम में महिलाएं देंगी ट्रेनिंग

बकौल हिमानी अग्रवाल- हमने यह भी कहा है कि सैलून में केवल महिला नाई ही महिला ग्राहकों की देखभाल करें। क्योंकि हमारा मानना है कि इस तरह के पेशे में शामिल पुरुषों की वजह से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है। वे पुरुष गलत व्यवहार करने की कोशिश करते हैं। कुछ पुरुषों की मंशा भी अच्छी नहीं होती है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बात रखी कि सारे पुरुष एक जैसे नहीं होते हैं। एक मीडिया हाउस ने अपनी बात रखते हुए कहा- जिस जिम में महिलाएं जाती हैं, उन जिमों में महिला ट्रेनर भी होनी चाहिए। पुलिस द्वारा उनका वेरिफिकेशन भी किया जाना चाहिए। जो महिला किसी पुरुष ट्रेनर से ट्रेनिंग लेना चाहे तो वो उस चीज को लिखकर दे सकती हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.