Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Bihar Election Results: पप्पू यादव से लेकर तेजस्वी तक, जानिए किसे मिली जीत, किसने चखा हार का स्वाद

बिहार चुनाव के अंदर जबरदस्त तरीके से मुकाबला देखने को मिला है। यहां जानिए पप्पू यादव से लेकर तेजस्वी प्रसाद यादव ने किस सीट पर मारी है बाजी।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 11 November 2020

इस बार का बिहार चुनाव काफी ज्यादा जबरदस्त रहा है। एनडीए बिहार की सत्ता में वापसी हो गई है क्योंकि चुनाव आयोग की साइट पर आए परिणाम के चलते ये साफ नजर आया है कि 243 सदस्यीय सदन में 122 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। एनडीए ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल यूनाइटेड, विकासशील इंसान पार्टी (विप) एंड हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) विनिंग के साथ 125 सीटे जीती है। 

बीजेपी 74 सीटों पर विजयी रही, जबकि जेडीयू 43 सीटों पर जीतने में सफल रही। छोटे सहयोगी जैसे कि एचएएम और वीआईपी ने चार-चार सीटें जीती हैं। लोक जनशक्ति पार्टी, जिसने अक्टूबर-नवंबर के चुनावों में राज्य में एनडीए का साथ छोड़ दिया था, एक सीट हासिल करने में सफल रही है। विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल ने 75 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 19 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी-लेनिनवादी (लिबरेशन) ने 12 सीटें जीती हैं ।

 इसकेअलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी ने दो-दो सीटें जीती है। वहीं, बीच हुई सीटों को असदुद्दीन ओवैसी के एआईएमआईएम में बांट गया है, जिसने पांच सीटे जीती है। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने एक सीट जीती है। यहां उन प्रमुख उम्मीदवारों की सूची दी गई है जो विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से जीते और हारे। यहां डालिए उन पर नजर।

1. तेजस्वी प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राघोपुर सीट से बीजेपी के सतीश कुमार के खिलाफ जीत दर्ज कराई है। तेजस्वी यादव को 96,786 वोट जबकि वही, सतीश को 58,966 वोट मिले हैं। 

2. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

 'बाहुबली' पप्पू यादव कभी राजद नेता और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी थे। वो इस बार विधानसभा चुनाव में मधेपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और हार गए। आपको बता दें कि राजद विधायक चंद्र शेखर 79,839 वोट (39.24%) से जीते हैं ।

3. चिराग पासवान

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने 143 सीटों में से एक पर ही जीत हासिल की। चुनाव आयोग की वेबसाइट से पता चला कि पार्टी के उम्मीदवार जिन्होंने जनता दल (युनाइटेड) या जदयू से चुनाव लड़ा था उन्होंने 5.7% से अधिक सीटे हासिल की है।

4. असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) ने मंगलवार को घोषित बिहार के नतीजों में अच्छी खासी बढ़त हासिल की है। सीमांचल क्षेत्र में 24 में से पांच सीटें जीत ली है।

5. जीतन राम मांझी

इमामगंज सीट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी जीते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने गया जिले के इमामगंज निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उदय नारायण चौधरी के खिलाफ 16,034 वोटों से जीत हासिल की है।

6. श्रेयसी सिंह

बीजेपी की राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह ने राजद के विजय प्रकाश को पीछे छोड़ते हुए जमुई निर्वाचन क्षेत्र में जीता हासिल की है। श्रेयसी को 79,156 वोट मिले हैं जबकि प्रकाश को 38,147 वोट हासिल हुए हैं।

7. लव सिन्हा 

कांग्रेस नेता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा 39 हजार 36 वोटों से बीजेपी के नेता नितिन नवीन से हारे हैं। नितिम नवीन को 83068 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा को 44032 वोट मिले।

8. अनंत सिंह 

मोकामा की विधानसभा सीट से राजद के अनंत सिंह ने 78721 वोट हासिल करके जीत गए हैं। उन्होंने जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को 35757 वोटों से हराया है।

9. तेज प्रताप यादव

हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव जीते हैं। उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार राज कुमार राय को 21139 वोटों से हराया है।

10. चेतन आनंद

बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने शिवहर सीज से बड़ी जीत हासिल की है। उन्हें 73143 वोट मिले हैं। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी मोहम्मद शरीफुद्दीन को हराया है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.