Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Bihar Election Results Updates: बिहार में नीतीश-तेजस्वी के बीच कड़ी टक्कर, कभी भी पलट सकती है बाजी

Bihar Election 2020 Live updates: महागठबंधन की ओर से सीटों का अब अंतर कम किया गया है। वहीं, आठ विधानसभा सीटों के नतीजे चुनाव आयोग के मुताबिक आ चुके हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 10 November 2020

काफी सारे दाव पेच, आरोप-प्रतिआरोप के बीद आखिर वो दिन आ गया है जब बिहार के चुनाव को लेकर  वोटिंग शुरू होगी।  सभी 243 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से ही वोटिंग शुरू होने वाली है। 10 नवबंर के दिन ही ये तय हो जाएगा कि क्या सीएम की कुर्सी का ताज फिर सजेगा नीतीश कुमार के सिर या फिर तेजस्वी यादव इस बार बिहार की राजनीति में इतिहास रचने वाले हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 119 सीटों का रूझान देखने को मिला है, जिसमें राजद आगे चल रही है।

मंगलवार की सुबह 8 बजे से ही वोटिंग का सिलसिला शुरु हो गया था। उसके बाद से ही कोई पार्टी आगे तो कोई पीछे होती हुई नजर आ रही है। चुनाव आयोग की माने तो आखिरी परिणाम आने में देर रात तक का समय लग सकता है। इन सबके अलावा यहां देखिए बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा लाइव अपडेट। ताकि राजनीति के इतने बड़े पल का आप भी बन सकें हिस्सा।

Live Updates:

8:25PM: बिहार की हसनपुर सीट से आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव जीते।

7:35PM: नीतीश कुमार के आवास पर चल रही है बैठक। बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी और भूपेंद्र यादव मौजूद।

6:50PM: 48 सीटों पर 3000 वोटों का अंतर और 68 सीटों पर 5000 वोटों का अंतर है। 

6:12PM: कोरोना संकट की वजह से चुनाव आयोग के मुताबिक वोटों की गिनती देर रात तक चलेगी।

6:09PM: जेडीयू कार्यालय में लगे पोस्टर, जनता ने फिर से चुना- 24 कैरेट गोल्ड

6:01PM: एनडीए 123 सीटों पर आगे चल रही है। वही, महागठबंधन 113 सीटों पर आगे है। 

5:33PM: शाम को 5.30 बजे तक हुई 2.60 करोड़ वोटों की गिनतियां।

5:07PM: महागठबंधन ने अब सीटों का अंतर कम किया है। एनडीए की बात करें तो वो 124 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महागठबंधन 110 सीटों तक पहुंच गया है।

4:57 PM: आठ विधानसभा सीटों के नतीजे चुनाव आयोग के मुताबिक आ गए हैं। बीजेपी 2, जदयू 2, राजद 2, कांग्रेस 1 और विकासशील पार्टी एक सीट जीत चुकी है।

4:46 PM: बिहार के बीजेपी मुख्यालय में हुई जश्न की तैयारी। जेपी नड्डा के शाम को आने ही है खबर।

3:48PM: बीजेपी के एससी मोर्चा के प्रमुख अजित चौधरी के मुताबिक भाजपा का ही सीएम बने।

3:34 PM: बिहार की जो दरभंगा ग्रामीण सीट है उस पर राजद के ललित कुमार यादव ने जीत हासिल की है। उन्होंने जदयू के फराज फातमी को मात दी है।

3:09 PM: 8 हजार वोटों से राघोपुर में आगे निकलते नजर आ रहे हैं तेजस्वी यादव।

3:00 PM: बिहार चुनाव के परिणामों पर पप्पू यादव उठा बैठे सवाल।

2:49 PMबिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का है कहना हमें गरीबों के लिए काम किया है और जीत का विश्वास भी है।

2: 40 PM रुझानों में एनडीए को बढ़त के बाद पटना में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मना रही है जश्न।

1: 54 PM: चुनाव आयोग की माते तो इस वक्त सभी सीटों के रूझान आ गए हैं और इसमें एनडीए 130 सीटों पर आगे हैं और मठाबंधन केवल 102 सीटों पर मौजूद है।

1: 39 PMराजद के मंत्री मनोज झा ने कहा कि महागठबंधन 124 सीटों पर आगे चल रही है।

1:00 PMएनडीए 129 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं आरजेडी 103 सीटों पर आगे बनी हुई है, एलजेपी 2 सीटों पर आगे, इसके अलावा अन्य 9 सीटों पर आगे है।

11:57 AM- रुझानों के अनुसार एनडीए 243 सीटों में से 238 सीटों पर आगे चल रही है यानि 125 सीटों पर आगे है - भाजपा 70, जेडीयू 48, वीआईपी 6, एचएएम1, इसके अलावा 101 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा है जिसमे राजद 62, कांग्रेस 20, अन्य 19म, वहीं बसपा 1 पर, AIMIM 2 पर, LJP 5 पर और निर्दलीय  4 सीटों पर आगे चल रही है

11: 31AM: हसनपुर सीट से फिर आगे निकलते हुए नजर आए तेजप्रताप यादव। 

10: 46 AM: महागठबंधन-NDA के बीच कांटे की टक्कर, रुझानों में त्रिशंकु सरकार के आसार। 

10:39AM: रूझानों में हुई बड़ी फेर, एनडीए 124 सीट पर आगे हैं। 

10: 34AM: एक सीट पर बसपा, दो पर एलजेपी, जबकि AIMIM पर एक सीट से आगे है।

10: 33 AM: 243 सीटों में से 161 के लिए चुनाव आयोग का रुझान: एनडीए 81 सीटों पर आगे - बीजेपी 42, जेडीयू 34, विकासशील इंसान पार्टी 25।

10: 31AM: 75 सीटों पर महागठबंधन आगे - राजद 51, कांग्रेस 13, लेफ्ट 11।

10:14 AM: तेजप्रताप यादव हसनपुर से दूसरे राउंड में जेडीयू के राजकुमार राय से पीछे चल रहे हैं।

10:09 AM: रूझानों में देखने को मिली बड़ी हेरफेर। महागठबंधन जहां 110 सीटों पर आगे हैं। वहीं, एनडीए 107 सीटों पर आगे निकलती हुई नजर आ रही है।

10:07 AM:  चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नजर डाली जाए तो 119 सीटों का रूझान सामने आया है। राजद इसमें बड़ी पार्टी  बनकर सामने आ रही है। राजद 34 सीटों पर आगे और बीजेपी 31 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है।

9:45 AM: मीनापुर सीट से जदयू को मिली बढ़त, राजद कांटी में आगे।

9:46 AM: कांग्रेस इस वक्त अररिया से आगे चल रही है और वहीं, बीजेपी बगहा सीट से आगे है।

9:40 AM: राजद के सरोज यादव बड़हरा से और संदेश से किरण देवी आगे चली रही है।

9:36 AM: राजद नेता तेज प्रताप हसनपुर सीटे से इस वक्त आगे चल रहे हैं।

9:30 AM: बिहार चुनाव में महागठबंधन कर रहा है कमाल, 101 सीटों से चल रहा है आगे और वहीं एनडीए 75 सीटों से आगे।

9:00 AM: राजद के अजय यादव गया की अतरी विधानसभा सीट से आगे

- राजद के राजवंशी महतो चेरिया बरियापुर सीट से आगे निकले। जदयू की मंजू वर्मा चल रही है पीछे।

- कांग्रेस के अमिता भूषण बेगूसराय विधानसभा से आगे। बीजेपी के कुंदन कुमार रह गए पीछे।

8:52 AM: रुझानों में अर्धशतक लगाता दिखा महागठबंधन। 60 सीटों पर निकला आगे। एनडीए 30 सीटों पर ही आगे।

8: 43 AM: राघोपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं तेजस्वी यादव।

8:36 AM: 100 सीटों पर आगे हैं रूझानों में महागठबंधन, 59 सीटों पर आगे चल रही है एनडीए।

8:39 AM: मधुबन विधानसभा सीट पर से पीछे चल रहे हैं मंत्री राणा रणधीर। राजू तिवारी लोजपा से आगे।

8:21 AM: महागठबंधन को शुरुआती रुझान में मिली बढ़ता, एनडीए दिखी पीछे।

8:14 AM: वोटों की गिनती शुरू होने के बाद आया तेज प्रताप का ट्वीट, लिखा- तेजस्वी भवः बिहार!

8:00 AM: बिहार में वोटों की गिनती हुई शुरु।

7:47 AM: स्ट्रॉन्ग रूम को खोलना शुरू कर दिया है। साथ ही  वोटों की गिनती के लिए अब  ईवीएम को तैयार किया जा रहा है।

6:41 AM: चुनाव नतीजे से पहले ही राजद के नेता शिवानंद तिवारी ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- नीतीश कुमार की ही नहीं ये पीएम मोदी की भी हार है।

6:30 AM: वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही पटना काउंटिंग सेंटर पर दिखी कार्यकर्ताओं की भीड़।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.