Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तानियों के साथ हुआ मजाक, फहराना चाहते थे अपने देश का झंडा

Burj Khalifa: दुबई की बुर्ज खलीफा को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का खिताब हासिल है। अपनी चोटी पर झंडा फहराने पर पाकिस्तान को अपमान का सामना करना पड़ा.

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 14 August 2023

Burj Khalifa: दुबई की बुर्ज खलीफा को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का खिताब हासिल है। अपनी चोटी पर झंडा फहराने पर पाकिस्तान को अपमान का सामना करना पड़ा. दरअसल, 14 अगस्त को पाकिस्तान अपनी आजादी का जश्न मना रहा है. इस मौके पर पाकिस्तान बुर्ज खलीफा पर अपना झंडा फहराना चाहता था, लेकिन दुबई प्रशासन ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें लोग पाकिस्तान के नाम पर तरह-तरह के चुटकुले बना रहे हैं.

आजादी का जश्न

दिलचस्प बात यह है कि सैकड़ों पाकिस्तानियों की मौजूदगी में दुबई प्रशासन ने बुर्ज खलीफा पर झंडा फहराने से इनकार कर दिया। इस अंतरराष्ट्रीय मुसीबत पर पाकिस्तानियों ने खूब हंगामा मचाया. उन्होंने अपने देश के प्रति समर्थन दिखाते हुए बुर्ज खलीफा के सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें सैकड़ों पाकिस्तानी नजर आ रहे हैं.

देश का झंडा

14 अगस्त को बुर्ज खलीफा पर अपने देश का झंडा देखने के लिए पाकिस्तानी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन दुबई प्रशासन ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. दुबई की इस घटना का वीडियो ट्विटर पर आया है. जिसमें रविवार आधी रात को इमारत के पास सैकड़ों पाकिस्तानी नजर आ रहे हैं। ये सभी लोग आधी रात को बुर्ज खलीफा के पास अपने देश का झंडा फहराए जाने का इंतजार कर रहे थे.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.