वित्तीय संकट में है BYJUS, सीईओ अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा

इस समय एडुटेक फर्म बायजूस मुश्किलों से गिरी हुई है, पहले ऑफिस बंद हो गया और इसके बाद अब कर्मचारियों की सैलरी का संकट बना हुआ है।

सीईओ अर्जुन मोहन
  • 59
  • 0

इस समय एडुटेक फर्म बायजूस मुश्किलों से गिरी हुई है, पहले ऑफिस बंद हो गया और इसके बाद अब कर्मचारियों की सैलरी का संकट बना हुआ है। इतना ही नहीं कंपनी को लेकर कई मुद्दे इस समय चर्चा में है। इसी बीच कंपनी को एक तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि, बायजूस इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने कंपनी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने अपनी ज्वाइनिंग के साल भर के अंदर ही इस्तीफा दिया है। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, सीईओ अर्जुन मोहन के इस्तीफे को एक बड़ा झटका समझा जा रहा है।

सीईओ ने 7 महीने बाद दिया इस्तीफा

कंपनी पहले से ही संकटों से गिरी हुई है, इसी बीच अर्जुन मोहन ने कंपनी की कमान संभालने से इनकार कर दिया है। फर्म की तरफ से 15 अप्रैल को इस मामले में एक बयान जारी करके जानकारी दी गई थी। इस बयान में कहा गया है कि, 'बायजूस इंडिया के सीईओ के इस्तीफा के बाद अब कंपनी के फाउंडर बायजूस रवींद्रन डेली ऑपरेशनल जिम्मेदारियां को फिर से ले रहे हैं।' सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन मोहन इस्तीफा लेने के बाद अब एक्सटर्नल एडवाइजर का रोल निभाते रहेंगे। इतना ही नहीं सेलरी संकट को देखते हुए बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है। कंपनी के कुछ ऐसे निवेशक भी है, जिनकी वजह से कानूनी लड़ाई भी देखने को मिल रहा है।

क्या बोले फाउंडर

बायजूस के फाउंडर रविंद्रन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कंपनी को आगे बढ़ाते रहने को लेकर सीईओ अर्जुन मोहन की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि, कंपनी एक रणनीतिक सलाहकार के रूप में उनके योगदान के लिए तैयार है। ये बायजूस 3.0 की शुरुआत है। एक बयान में यह भी कहा गया है कि, रवींद्रन एक बार फिर से कंपनी के सभी कामों का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT