Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भारत रत्न से सम्मानित किए जाएंगे चौधरी चरण सिंह, कांग्रेस ने दी पहली प्रतिक्रिया

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पीवी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
Image Credit: चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 09 February 2024

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पीवी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस बात की जानकारी एक्स पोस्ट के जरिए दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कहना है कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया था। इसके अलावा पीएम ने एक अन्य पोस्ट में यह भी कहा है कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।


स्वामीनाथन को भी किया जाएगा सम्मानित

आपको बता दें कि,पीएम मोदी ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने और देश की समृद्धि और विकास के लिए ठोस नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की। एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'यह बहुत खुशी की बात है कि भारत सरकार ने हमारे देश में कृषि और किसानों के कल्याण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया है। उन्होंने चुनौती भरे समय में भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल कराई है कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में कई प्रयास किए हैं।

सम्मान को लेकर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया

सरकार ने इससे पहले भी लालकृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान की घोषणा की थी वहीं इस बार पीएम मोदी ने एक्स पर यह कहा है कि नरसिम्हा राव ने महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया और इसकी संस्कृत और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध बनाया है। भारत रत्न से सम्मानित करने को लेकर पहली प्रतिक्रिया कांग्रेस की तरफ से आई है जिसमें की कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद यह कहा है कि तीनों महान व्यक्तित्व भारत के रत्न थे हैं और हमेशा रहेंगे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.